
11 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में Weekend With Master शिविर के दूसरे दिन होलिस्टिक इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम (HIDP) ऐक्टिविटी में पिछले दिन की चर्चा और गहराई तक गई। विषय वही था, सोशल मीडिया पर आने वाले नकारात्मक कमेंट्स, और सवाल भी वही: जो हमें हमारी छोटी-सी दुनिया से बाहर निकालना चाहता है, उसका विरोध सबसे पहले हम ही क्यों करते हैं? इस बार प्रतिभागियों ने इन कमेंट्स को सिर्फ़ दूसरों की प्रतिक्रिया के रूप में नहीं, बल्कि आईने की तरह भी देखा। ग्रुप्स में बैठकर सबने यह टटोला कि कब और क्यों हम भी सच की बात सुनकर असहज हो जाते हैं, ग़ुस्सा करते हैं या उसे टाल देते हैं। हर ग्रुप की प्रस्तुति के बाद बाक़ी प्रतिभागियों के साथ खुलकर सवाल-जवाब हुए। बातचीत में आत्मचिंतन भी था और आगे का रास्ता भी। ऐक्टिविटी के बाद संत सरिता सत्र हुआ। 🗓️ आगामी शिविर: Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents



















