
मिलिए छोटे दर्श से! ❤️ आज मैंने दर्श को उसके नाम का अर्थ बताया और उसे याद भी करवाया। आचार्य जी अक्सर बच्चों से सबसे पहले उनके नाम का अर्थ पूछते हैं। उसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने भी दर्श से शुरुआत की। इसके बाद उसे 'जन्माष्टमी' पुस्तक भेंट की। पुस्तक के पहले ही पन्ने पर आचार्य जी एक बच्चे को कुछ समझाते हुए दिखाई देते हैं। चित्र देखते ही दर्श खुशी से बोला – "ये मैं हूँ और ये आचार्य जी हैं!" उसके साथ आचार्य जी द्वारा अनुशंसित कुछ बेहतरीन कॉमिक्स भी भेंट कीं, जिनमें हितोपदेश, ईसप की कहानियाँ और जातक कथाएँ शामिल हैं। ये कॉमिक्स सचमुच एक से बढ़कर एक हैं। इनमें से कुछ मैंने भी पढ़ीं। पढ़ते हुए बार-बार आचार्य जी के विचार और उनके कोट्स याद आते रहे। आचार्य जी बार-बार कहते हैं – "पाया है तो बाँटना पड़ेगा।" यही बात इन कहानियों में भी अलग-अलग रूपों में दिखाई देती है। कहीं लालच की कहानी है, कहीं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश, तो कहीं बाँटने और सही जीवन जीने की सीख। बच्चों तक अच्छी किताबें और सही विचार पहुँचाना बेहद ज़रूरी है। बचपन में जो विचार भीतर उतरते हैं, वही आगे चलकर हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। अगर हम बच्चों को आचार्य जी के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दे सकें, तो शायद हम उन्हें सिर्फ़ शिक्षित नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद कर सकेंगे। क्योंकि बच्चों को सिर्फ़ कहानियाँ नहीं, सही दृष्टि भी देनी है। ❤️





























