
मुझे मेरा परिवार support करता है अपनी पढ़ाई और करियर के लिए ✨ मैं पढ़ाई कर रही हूं लेकिन मेरे गांव में लड़कियों को 12वीं के बाद पढ़ाई के कोई अवसर नहीं दिये जाते । उनको बोला जाता है कि आगे घर का काम ही करना है तो क्या करेगी पढ़ लिखकर और फिर वो लड़की भी इसे अपनी सोच बना लेती है और आगे पढ़ना ही नहीं चाहती । बहुत कम उम्र में ही शादी करवा दी जाती है और घर के काम में खुद को ही भूल जाती हैं। बहुत कम लड़कियां है जो अभी पढ़ाई कर रही हैं और जिनकी शादी हो गई उनकी पढ़ाई तो छूट ही गई । ना तो पढ़ाई और ना कुछ ओर काम बस घर के कामों में सारा दिन । गांव में आज तक किसी लड़की की जॉब नहीं आयी क्योंकि किसी ने 12वी के बाद पढ़ाई पूरी नहीं की।🥺 मैंने भी सुना है मेरे घर वालों को लोग बोलते है क्यों पैसे खर्च कर रहे हो इनकी पढ़ाई पर अभी तो इनकी शादी में बहुत खर्चा होगा । यही मानसिकता बनी हुई है गांव में लोगों की बस शादी करवा दे । बच्चों की शादी ही उद्देश्य रहता है जीवन का ।



















