
✍🏻 पोस्ट 15 | 2 सितंबर '26 💭 विषय — तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता ──────── 🎭 क्या आप जो स्क्रीन पर देखते हैं, वह सचमुच वैसा ही है जैसा आपको दिखाया जाता है? ✨ आकर्षक चेहरे, सुंदर बाल, बेदाग त्वचा, मोहक शरीर... लेकिन कैमरे में आने से पहले इन सबके साथ क्या-क्या किया जाता है? 📱 इसका एक हिस्सा है ए.आर. ऑगमेंटेड रियलिटी। एआर तकनीक कैमरे से सामने मौजूद चेहरे को पहचानती है और उसके अलग-अलग हिस्सों को ट्रैक करती है। सॉफ्टवेयर आँखों, होंठों, नाक, गाल और चेहरे की सीमाओं की पहचान करके उनके ऊपर डिजिटल इफेक्ट्स को सही जगह पर रखता है। फिर शुरू होता है असली बदलाव। 💄 त्वचा, पोर्स और दागों को डिजिटली सुधारा जाता है। 👄 आँखों, होंठों और चेहरे के आकार में बदलाव किया जाता है। 💇 बालों का रूप बदला और ✨ मेकअप व अन्य ब्यूटी इफेक्ट्स जोड़े जाते हैं। और यह सब लाइव कैमरा इमेज पर किया जा सकता है। आप कैमरे के सामने अपना सामान्य चेहरा लेकर बैठते हैं, लेकिन स्क्रीन पर आपको डिजिटली मॉडिफाइड वर्ज़न दिखाई देता है। 🎭 यही तकनीक जब एडवरटाइजिंग में इस्तेमाल होती है, तो मामला सिर्फ मनोरंजन का नहीं रहता। मान लीजिए कोई स्किनकेयर ब्रांड अपना प्राइमर दिखाता है। वीडियो में प्राइमर लगाने के बाद त्वचा बेहद स्मूद दिखाई देती है। आप सोचते हैं: “इस प्रोडक्ट ने मेरी स्किन ऐसी कर दी।” लेकिन अगर उस स्मूदनेस में डिजिटल फिल्टर भी शामिल है, तो आपने प्रोडक्ट का वास्तविक परिणाम नहीं देखा। आपने प्रोडक्ट + टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया परिणाम देखा। 🧠 विज्ञापन यहीं अपना सबसे शक्तिशाली खेल खेलता है। पहले आपको एक आदर्श चेहरा दिखाया जाता है। फिर उस चेहरे को पाने के लिए प्रोडक्ट बेचा जाता है। ✍️ यही से बात और गहरी हो जाती है। आप सिर्फ क्रीम, फाउंडेशन या प्राइमर नहीं खरीद रहे होते। आपके सामने बनाई गई एक आइडियल इमेज को पाने की इच्छा भी खरीद रहे होते हैं। 🧠 विज्ञापन का खेल इतना सीधा नहीं है कि कोई आपको झूठ दिखाकर बस गुमराह कर रहा है। वह अक्सर उससे भी सूक्ष्म काम करता है। आपके भीतर पहले से एक चाह है। ✨ मुझे सुंदर दिखना है। ✨ मेरी त्वचा और साफ हो। ✨ मेरे बाल और अच्छे दिखें। ✨ लोग मुझे आकर्षक समझें। विज्ञापन उस चाह को पहचानता है और उसी के अनुरूप आपको एक तस्वीर दिखाता है। आपको चमकदार त्वचा चाहिए, तो वह चमकदार त्वचा दिखाता है। आपको आकर्षक चेहरा चाहिए, तो वह आकर्षक चेहरा दिखाता है। आपको जवाँ दिखना है, तो वह जवानी की तस्वीर दिखाता है। फिर कहता है: “इसे पाने के लिए यह प्रोडक्ट खरीदिए।” आप जो देखना चाहते हैं, वही आपको दिखाया जा रहा है। और जब वही आपकी चाह को और मजबूत कर सकता है, तो आपको लगता है कि आपने अपनी इच्छा से कुछ खरीदा। लेकिन क्या इच्छा सचमुच आपकी थी? या आपकी पहले से मौजूद चाह को पहचानकर उसे और भड़काया गया? 🎭 विज्ञापन आपको हमेशा कोई नई चीज़ नहीं बेचता। कई बार वह आपको आपकी अपनी अधूरी छवि दिखाता है और फिर उसे पूरा करने का रास्ता बेचता है। ❓ विज्ञापन आपको आपके बारे में क्या बताता है? A) वह आपको वही देता है जो आपको चाहिए। B) वह आपकी इच्छाओं का एक आईना है। C) वह हमेशा आपको गुमराह करता है। D) वह आपकी इच्छाओं को बदल देता है। स्रोत: https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0148296321002939?via%3Dihub https://link.springer.com/chapter/10.1007/978-3-031-26438-2_19?utm https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0148296321001855









































