
✍🏻 पोस्ट 1 | 10 अक्टूबर '26 💭 विषय — पर्यावरण एवं जलवायु ────────── 🌳 क्या सिर्फ़ पेड़ लगाना जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए काफ़ी है? ☀️ पेड़ प्रकाश-संश्लेषण के ज़रिए हवा से कार्बन डाइऑक्साइड खींचते हैं, उसे अपने तने, पत्तों और जड़ों में जमा करते हैं। इसी वजह से जंगलों को कार्बन सिंक कहा जाता है, वह जगह जो कार्बन उगलने के बजाय सोखती है। 🌍 एक औसत इंसान हर साल करीब 5 टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर उत्सर्जन करता है, यह वैश्विक औसत है, कई देशों में यह आंकड़ा इससे कहीं ज़्यादा है। 🌱 एक परिपक्व पेड़ साल भर में औसतन सिर्फ़ 22 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है। 🧮 हिसाब लगाएं तो एक व्यक्ति के एक साल के उत्सर्जन को सोखने के लिए करीब 227 परिपक्व पेड़ चाहिए, हर साल, लगातार, क्योंकि अगले साल का उत्सर्जन फिर से नया होगा। 🪴 पर लगाया गया हर पेड़ बड़ा नहीं होता। एक अध्ययन (176 जगहों पर, एशिया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में) के अनुसार लगाए गए पौधों में से 18% पहले ही साल में मर जाते हैं, और पांच साल में यह आंकड़ा 44% तक पहुंच जाता है। 🪓 जंगल कटने का सबसे बड़ा कारण भी साफ़ है। अमेज़न में करीब 80% वनों की कटाई सिर्फ़ पशुपालन के लिए चारागाह बनाने के वास्ते हुई है। 🐄 वैश्विक स्तर पर खेती की करीब 77% ज़मीन पशुपालन में जाती है, जिसमें चारागाह और पशु-चारे की खेती दोनों शामिल हैं। बदले में यह सिर्फ़ 18% कैलोरी और 37% प्रोटीन देता है। दुनिया के कुल अनाज का 62% हिस्सा इंसानों के बजाय पशुओं को खिलाया जाता है। 💨 पशुओं से निकलने वाली मीथेन गैस शुरुआती 20 सालों में कार्बन डाइऑक्साइड से करीब 80 गुना ज़्यादा गर्मी रोकती है। यह जंगल, चारा, पानी और उत्सर्जन, तीनों को एक साथ जोड़ देता है। ⏳ नतीजा दूरगामी है: जंगल जितनी तेज़ी से कट रहे हैं, नए पेड़ उतनी तेज़ी से न तो लग रहे हैं, न बच रहे हैं, और जितनी ज़मीन चाहिए उतनी बची भी नहीं है। अकेले पेड़ लगाने से यह समीकरण बराबर नहीं होता। 🪞 पेड़ लगाना एक अच्छा कदम है, पर यह लक्षण पर काम करता है। 🌿 कार्बन हवा में क्यों बढ़ रहा है, यह असली सवाल है। और इसका जवाब जंगल में नहीं, हमारी कामना में है, ज़्यादा ज़मीन, ज़्यादा उत्पाद, ज़्यादा उपभोग की चाह में। 🕳️ इन कामनाओं से हम भीतरी अपूर्णता को भरना चाहते है। जितना मिले, उतना काफ़ी नहीं लगता, मांग बढ़ती रहती है। 👁️ जड़ तक पहुंचना है तो सिर्फ़ यह गिनना काफ़ी नहीं कि कितने पेड़ लगे। यह देखना ज़रूरी है कि मांग कहां से उठ रही है, और रुकने का नाम क्यों नहीं ले रही। ❓“जब कोई समस्या बड़ी और जटिल लगे, तो मैं आमतौर पर क्या करता हूँ?” A) एक आसान कदम उठाकर मान लेता हूँ कि काम हो गया B) रुककर देखता हूं कि असली जड़ कहां है C) समस्या को बहुत बड़ा मानकर उसे टाल देता हूँ 📌 स्रोत: European Environment Agency (पेड़ का औसत कार्बन अवशोषण) https://www.dcbel.energy/en-us/sustainability/how-many-trees-do-you-need-to-offset-your-carbon-emissions Our World in Data (वैश्विक औसत प्रति व्यक्ति उत्सर्जन) https://ourworldindata.org/co2-emissions-per-capita University of Aberdeen (वनीकरण सफलता दर अध्ययन) https://www.abdn.ac.uk/socsci/research/the-north/news/16531/ PETA / American Bar Association (पशुपालन, ज़मीन, मीथेन, वनों की कटाई)














































