
10 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में Weekend With Master शिविर के दौरान होलिस्टिक इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम (HIDP) की एक अलग तरह की ऐक्टिविटी हुई। इस बार चर्चा के केंद्र में थे सोशल मीडिया पर आने वाले नकारात्मक कमेंट्स। प्रतिभागियों के सामने कुछ ऐसे कमेंट्स रखे गए और एक सीधा-सा, पर गहरा सवाल उठाया गया: जो इंसान हमें हमारी छोटी-सी ज़िंदगी से बाहर निकालने आता है, हम उसी पर हमला क्यों करते हैं? प्रतिभागियों को ग्रुप्स में बाँटा गया। हर ग्रुप ने इन कमेंट्स को पढ़ा, उनके पीछे छिपे डर, असुरक्षा और आदतों को समझने की कोशिश की, और फिर सबके सामने अपने विचार रखे। हर प्रस्तुति के बाद खुलकर चर्चा हुई, जिसमें कई प्रतिभागियों को यह एहसास हुआ कि ऐसी प्रतिक्रियाएँ कभी-कभी उनके भीतर भी उठती हैं। चर्चा जितनी आत्मचिंतन भरी थी, उतनी ही रचनात्मक भी; बात सिर्फ़ समस्या पर नहीं, बल्कि इस पर भी हुई कि ऐसे माहौल में स्पष्टता के साथ कैसे खड़ा रहा जाए। ऐक्टिविटी के बाद शाम को वेदांत संहिता सत्र हुआ। 🗓️ अक्टूबर शेड्यूल: Weekend With Master - 24, 25 अक्टूबर Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents






















