
24 अक्टूबर के भगवद्गीता सत्र में आचार्य जी के साथ गीता के सातवें अध्याय के 27वें श्लोक पर चर्चा हुई। सत्र की शुरुआत परीक्षा के अंदाज़ में हुई: आचार्य जी ने कहा कि पढ़ाना बहुत हो चुका, अब परीक्षा होगी। व्यर्थ भी प्रतिभागी बताएँगे और अर्थ भी। पहले श्लोक के प्रचलित अर्थों को खुलकर रखा और परखा गया, क्योंकि व्यर्थ को देखे बिना अर्थ की ओर जाना व्यर्थ को बचाने की साज़िश बन जाता है। श्लोक कहता है कि हम सब जन्म से ही मोह के साथ पैदा होते हैं। शरीर और अहंकार साथ जन्मते हैं, और अहंकार का अधूरापन उसे बाहर इच्छा और द्वेष में दौड़ाता है, जबकि समस्या भीतर है। आचार्य जी ने कहा कि अंधेरे के साथ पैदा होना तय था, पर उसी में जीते रहना नियति नहीं, चुनाव है, और हर चुनाव की कीमत होती है। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर हुआ। इसमें अहंकार की उत्पत्ति, शरीर और "मैं" का संबंध, और बिना प्रयास के होने वाले कर्म से अहंकार-मुक्ति परखने जैसे सवाल उठे। साथ ही दुष्प्रचार के बीच सत्य के पक्ष में खड़े होने की ज़िम्मेदारी पर भी बात हुई। 📅 आगामी सत्र: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents&did=5A5B9F51-D909-55C3-8C74-40C00DD33D5E

























