On YouTube
जब बच्चा गलती करे तो थप्पड़ नहीं, ये करें || आचार्य प्रशांत (2025)
87.7K views
3 months ago
Description

वीडियो जानकारी: 25.09.25, LULU मॉल, हैदराबाद Title : जब बच्चा गलती करे तो थप्पड़ नहीं, ये करें || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य जी द्वारा लिखी गई किताब Truth Without Apology की बुक साइनिंग इवेंट्स से कुछ दुर्लभ और आत्मीय पल सहेजे गए हैं। हैदराबाद स्थित LULU मॉल (LULU Mall) में हर कोई बेहद उत्साहित था। इसी बीच, प्रश्नकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए आचार्य जी समझाते हैं कि बच्चे को मारना समाधान नहीं, बल्कि अपनी प्रतिक्रिया का अवलोकन करना ही सच्चा पालन-पोषण है — उसे ईमानदारी से बताइए कि “मुझे ग़ुस्सा आ रहा है” और उसे शामिल कीजिए समझने में कि ऐसा क्यों हुआ। आचार्य जी कहते हैं, उद्देश्य बच्चे को “शांत” कर देना नहीं, बल्कि उसे जीवन के प्रति संवेदनशील बनाना है। बच्चों को परीकथाएँ नहीं, बल्कि यथार्थ से जुड़ी बातें सुनानी चाहिए — ताकि वे दुनिया की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई जान सकें। सही पैरेंटिंग वही है, जहाँ बच्चा भी सीखता है और माता-पिता भी आत्म-अवलोकन करते हैं।