🧔🏻♂️ आचार्य प्रशांत से मिलना चाहते हैं? लाइव सत्रों का हिस्सा बनें: https://acharyaprashant.org/hi/enquiry-gita?cmId=m00036 📚 आचार्य प्रशांत की पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं? फ्री डिलीवरी पाएँ: https://acharyaprashant.org/hi/books?cmId=m00036 📄 AP फ्रेमवर्क आचार्य प्रशांत के दर्शन का पूरा विवरण 🔥 🔗 यहाँ पढ़ें: https://acharyaprashant.org/hi/ap-framework ➖➖➖➖➖➖ #acharyaprashant #आचार्यप्रशांत #अध्यात्म #spirituality #BhagavadGita #Krishna #SpiritualAwakening #SelfAwareness #InnerFreedom #Vedanta #apframework वीडियो जानकारी: 25.07.2024, गीता समागम, ग्रेटर नोएडा Title : मुक्ति रास्ते से नहीं, जानने से मिलती है || आचार्य प्रशांत, भगवद् गीता पर (2024) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया। उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिनः।। ~भगवद् गीता (4.34) अर्थ: वो जो ज्ञान है, जो उच्चत्तम है, जो सब यज्ञों से ऊपर का है, वो ज्ञान तीन माध्यमों से मिलता है: प्रणिपात के द्वारा, परिप्रश्न के द्वारा और सेवा के द्वारा। और जो आत्मज्ञानी तत्वदर्शी लोग हैं, वो तुम्हें आत्मज्ञान का उपदेश देंगे। काव्य: उच्चतम जो यज्ञ है वो ज्ञान की ही बात है मार्ग विज्ञ की सेवा है प्रतिप्रश्न है प्रणिपात है ~भगवद् गीता (4.34) इस वीडियो में आचार्य जी भगवद् गीता के अध्याय 4 के श्लोक 34 पर चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो में आचार्य जी समझाते हैं कि मनुष्य जो भी रास्ता पकड़ता है, वह किसी न किसी कामना से चलता है, और हर कामना के पीछे असल में मुक्ति की ही चाह होती है। कोई भी मार्ग गलत या सही नहीं कहा जा सकता, क्योंकि असली बात रास्ता बदलने की नहीं, बल्कि अपने ही रास्ते को समझने की है। जब इंसान अपनी इच्छाओं, सोच और कर्मों को ईमानदारी से देखना शुरू करता है, तभी बदलाव संभव होता है। वे बताते हैं कि मुक्ति किसी रास्ते पर चलकर नहीं मिलती, बल्कि उस रास्ते को समझकर उससे मुक्त होने में है। इसलिए जानना ही असली मार्ग है। गुरु की सेवा का मतलब बाहरी दिखावा नहीं, बल्कि खुद को बदलने देना है। प्रश्न करना जरूरी है, क्योंकि बिना सवाल के सच्ची समझ नहीं आती। अंत में यह स्पष्ट होता है कि असली काम है खुद को देखना, अपनी गलत मान्यताओं को पहचानना और उनके सामने झुकना बंद करना। यही सच्चा ज्ञान और मुक्ति की शुरुआत है। 🎧 सुनिए #आचार्यप्रशांत को Spotify पर: https://open.spotify.com/show/3f0KFweIdHB0vfcoizFcET?si=c8f9a6ba31964a06&nd=1&dlsi=0db8e0909301402f संगीत: मिलिंद दाते ~~~~~