On YouTube
बुरे लोग साहसी और सफल क्यों होते हैं? || आचार्य प्रशांत (2025)
35.6K views
4 months ago
Description

वीडियो जानकारी: 25.08.25, गोवा Title : बुरे लोग निडर और सफल क्यों होते हैं? || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य जी बता रहे हैं कि झूठे और स्वार्थी लोग क्यों मज़बूत और निडर दिखाई देते हैं, जबकि सत्य की ओर बढ़ने वाले लोग डर, बहानों और आधे-अधूरे समर्पण में फँस जाते हैं। आचार्य जी समझाते हैं कि झूठे लोग पूरी तरह अपने स्वार्थ को समर्पित होते हैं, इसलिए उनकी दिशा ग़लत होने के बावजूद उनमें ताक़त और आक्रामकता नज़र आती है। दूसरी ओर, जो लोग एक साथ सच और झूठ दोनों नावों पर सवार रहते हैं, वे हमेशा हारते हैं और जीवन में कमज़ोर बने रहते हैं। आचार्य जी समझाते हैं कि बिना निष्ठा और बिना समर्पण के सत्य से ताक़त नहीं मिलेगी। बहानों, डर और दुनियादारी की लाचारी में फँसकर हम न केवल खुद को खोते हैं, बल्कि इतिहास के गुनहगार भी बनते हैं। यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए है जो जानना चाहते हैं कि सच्चाई के मार्ग पर खड़े होने के लिए असली ताक़त कहाँ से आती है, और क्यों अधूरा समर्पण हमेशा हार और पीड़ा ही देता है।