🧔🏻♂️ आचार्य प्रशांत से समझे गीता और वेदांत का गहरा अर्थ, लाइव ऑनलाइन सत्रों से जुड़ें: https://acharyaprashant.org/hi/enquiry-gita?cmId=m00031 📚 आचार्य प्रशांत की पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं? फ्री डिलीवरी पाएँ: https://acharyaprashant.org/hi/books?cmId=m00031 #AcharyaPrashant #Shakti #Suchika #WomenInSports #WomenEmpowerment #महिलासशक्तिकरण #NariShakti #WomenAthletes #IndianWomen #IndianSports #Medalist #AsianGames #WomenStrength #GirlPower #WomenEquality #WomenSafety #AgeIsJustANumber वीडियो जानकारी: 02.10.2026, भगवद्गीता सत्र, ग्रेटर नोएडा 35 साल की उम्र में क्या एक महिला का खेल खत्म हो जाना चाहिए? मेडलिस्ट Suchika ने अपने अनुभव से यह सवाल उठाया—जब वह Judo खेलती थीं, तो 30 की उम्र के बाद उन्हें कहा जाता था कि अब आप नहीं खेल सकतीं, युवाओं को मौका दीजिए। लेकिन Suchika रुकी नहींं। उन्होंने Combat Sports और MMA में कदम रखा और Asian Championship में खेलने का मौका पाया। आज 35 की उम्र में भी उनका कहना है— “मैं तो अभी सोच रही हूँ कि अभी तो मेरा game start हुआ है।” आचार्य प्रशांत इसी सवाल को समाज में महिलाओं की उम्र और शरीर को लेकर बनी धारणाओं से जोड़ते हैं। क्यों 35 की उम्र के बाद महिला को जल्दी “retire” मान लिया जाता है? अभिनेत्रियों के लिए उम्र के साथ भूमिकाएँ बदल जाती हैं, महिला खिलाड़ियों के लिए retirement की अपेक्षा जल्दी आने लगती है, जबकि पुरुष खिलाड़ी 40 की उम्र के आसपास भी खेलते रहते हैं। क्या महिला की जिंदगी का मूल्य उसकी उम्र, शरीर, विवाह या मातृत्व से तय होना चाहिए? आचार्य प्रशांत कहते हैं कि यह प्रकृति या धर्म की आवाज़ नहीं है—यह समाज की बनाई हुई धारणाएँ हैं। “ये कौन लोग हैं जो हमारे कानों में चिल्ला रहे हैं? इन्हें किसने हक दे दिया मुझे बताने का कि मेरी body कैसी होनी चाहिए और मुझे मेरी जिंदगी का क्या करना है?” एक तरफ समाज महिला को उम्र के साथ सीमित करता है, दूसरी तरफ वही महिला खेल के मैदान में देश के लिए मेडल जीत रही है। सवाल सिर्फ Suchika का नहीं है। सवाल हर उस लड़की का है जिसे 17–18 की उम्र में ही कहा जाने लगता है—अब पढ़ाई करो, नौकरी करो, खेलना छोड़ दो, अब बड़े हो गए हो। क्या 18 की उम्र में जिंदगी सचमुच शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाती है? अपने लक्ष्य को सिर्फ उम्र, समाज और लोगों की बनाई हुई सीमाओं से मत मापिए। “मैं नहीं रुकना चाहती हूँ अभी।” ————————