On YouTube
10 साल और, फिर ये पहाड़ नहीं बचेंगे? || आचार्य प्रशांत
प्रकृति
4.7K views
11 hours ago
Description

अरुणाचल प्रदेश में बार-बार आती बाढ़ सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक बड़ी आपदा की दस्तक है। इस वीडियो में आचार्य प्रशांत समझाते हैं कि हिमालय—जिसका पूर्वी छोर अरुणाचल तक फैला है—दुनिया के सबसे नए और सबसे अस्थिर पर्वतों में से है। अभी भी हर साल लगभग 4 इंच की दर से उठ रहा है, अभी भी बन रहा है। यह वही भूखंड है जो टकराकर आज भी गतिशील है। और इसी कच्चे, ढीले पहाड़ की छाती पर हम बांध, सुरंगें और सड़कें खड़ी कर रहे हैं। ऊपर से क्लाइमेट चेंज, जिसके कारण असामान्य बारिश अब आम हो चुकी है—जहाँ नहीं होनी चाहिए, उतनी बारिश हो रही है, और कच्चे पहाड़ उसे झेल नहीं पाते। लेकिन असली सवाल भूगोल का नहीं है। आचार्य प्रशांत बताते हैं कि यह विनाश उस धार्मिकता का नतीजा है जो अब मुक्ति नहीं, सिर्फ पैसा कमाना सिखाती है। जहाँ पहले भौतिकता का इस्तेमाल धर्म के लिए होता था, वहाँ अब धर्म का इस्तेमाल भौतिकता के लिए हो रहा है। पर्यटन, रिसॉर्ट, पेड़ों का कटना, और एक उथली, मटेरियलिस्ट धार्मिकता—जो "पत्थर-पानी" में रुचि बढ़ाती जा रही है। हिमालय का यह पूरा क्षेत्र अर्थक्वेक-प्रोन है और एक बड़ा भूकंप आना बाकी है—और जब हम पर्वतों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो उसकी संभावना और बढ़ा देते हैं। जो इंसान अपने भीतर के पशु से मुक्त नहीं होता, वही बाहर के जंगल और जानवरों पर अत्याचार करता है। #AcharyaPrashant #ArunachalPradesh #Himalaya #Flood #बाढ़ #ClimateChange #EasternHimalaya #पर्यावरण #हिमालय #ClimateCrisis #Earthquake #अरुणाचलप्रदेश -------- वीडियो जानकारी: हिमालय एवं पर्वतीय पर्यावरण संकट पर विशेष सत्र 🧔🏻‍♂️ आचार्य प्रशांत से मिलना चाहते हैं? लाइव सत्रों का हिस्सा बनें: https://acharyaprashant.org/hi/enquiry-gita?cmId=m00099 📚 आचार्य प्रशांत की पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं? फ्री डिलीवरी पाएँ: https://acharyaprashant.org/hi/books?cmId=m00021 📄 AP फ्रेमवर्क आचार्य प्रशांत के दर्शन का पूरा विवरण 🔥 🔗 यहाँ पढ़ें: https://acharyaprashant.org/hi/ap-framework 🎧 सुनिए #आचार्यप्रशांत को Spotify पर: https://open.spotify.com/show/3f0KFwe...