
तुमने अपनी ज़िंदगी में जो इकट्ठा किया है, सब ‘सून' है। अब 'सून' को सूना मानो चाहे शून्य मानो—असल में दोनों एक ही धातु से निकलते हैं। जिसे तुम कहते हो न ‘सूनापन’, वह शून्य से ही आता है। तुमने ज़िंदगी में जो कुछ इकट्ठा किया है, वह 'सून' है, वह शून्य है। वह तुम्हें सूनापन ही दे जाएगा। उसकी कोई कीमत नहीं है। और तुम बहुत सारे शून्य इकट्ठा करके बैठ गए हो। शून्य माने वह जो मूल्यहीन है। शून्य माने क्या? जिसकी कोई कीमत नहीं। तुम ज़िंदगी में बहुत कुछ ऐसा इकट्ठा करके बैठ गए हो।
वह सब हटाना नहीं है। तुलसी विधि दे रहे हैं जीवन जीने की। वह सब हटाओ नहीं जो इकट्ठा किया है। जो इकट्ठा किया है, ठीक है, उसमें अंक जोड़ दो – ‘एक' जोड़ दो।
उस एक को जोड़ दो अपने सारे शून्यों में, तुम अरबपति हो जाओगे। और उस एक के बिना तुम्हारे शून्य सिर्फ झबार हैं; बोझ, ढोते फिरो; जैसे खाली घड़े, बिना पानी के। वह तुम्हारी प्यास तो नहीं ही बुझाएँगे, तुम्हारा बोझ और बनेंगे। गोल-गोल शून्य; गोल-गोल घड़े, सूखे-सूखे।
शून्यों को बचाने की कोशिश में ‘एक’ को गवाँ बैठे तो क्या किया? और तुम करते यही हो। अपने संसार को बचाने की कोशिश में भगवान को गवाँ बैठते हो। भगवान को गँवाते ही तुम इसीलिए हो क्योंकि इतने शून्य इकट्ठा कर लेते हो कि वह ‘एक' कहीं नज़र नहीं आता।
मीठा है, बहुत मीठा है:
“राम नाम को अंक है, सब साधन हैं सून। अंक गए कुछ हाथ नहिं, अंक रहे दस गून।।"
संसार तुम्हें जो कुछ दे रहा है, वह सब साधन है, साध्य नहीं। साध्य ‘एक’ है। साध्य माने? जिसको पाने से सिद्धि है। जिसको पाने की कोशिश सार्थक और जायज़ है, वह साध्य। जिसे साधा जा सकता है, जिसकी तरफ प्रयत्न किया जा सकता है, सो साध्य। बाकी सब साधन।
समझिए श्रीराम और उनके जीवन के मर्म को आचार्य प्रशांत के साथ - श्रीरामचरितमानस पर आधारित इस ऑनलाइन वीडियो कोर्स में।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।