
अक्सर प्रश्न आता है कि क्या अध्यात्म के साथ-साथ गृहस्थी सम्भव है?
क्या तुम वाकई ज़िन्दा हो?
तुम जो कुछ भी कर रहे हो वह या तो तुमसे समाज करवा रहा है या फिर तुम्हारा शरीर। ‘तुम’ इन सब में कहाँ हो?
साधना क्या है?
जो काम तुमको पता है कि सही हैं तुम फिर भी उन्हें नहीं करते, उनको करना साधना है। जो काम तुमको पता है कि गलत है और फिर भी किये जाते हो, उनको रोकना साधना है।
मृत्यु का भय क्यों सताता है?
‘भय’ कल्पना और अज्ञानता से उठता है। जीवन के प्रति अंजान रहने पर ही मृत्यु का भय मालूम होता है।
ऐसे में परमहंस गीता के माध्यम से आचार्य जी ने कहा है, “ अँधेरी रात में अध्यात्म गाड़ी की हेडलाइट है, गाड़ी तुम्हारी गृहस्थी है और सड़क एक जीवन यात्रा है। अध्यात्म इसलिए चाहिए ताकि गृहस्थी अच्छी चले।”
इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने हेतु इस कोर्स के संग पुनः जीवित होने का प्रयास करें। आचार्य प्रशांत द्वारा आजगर गीता के माध्यम से जीवन को सही ढंग से जीने की कला सिखाई गई है।
परमहंस गीता अध्याय 5, श्लोक 4, 5, 18 एवं आजगर गीता श्लोक 11, 14, 16, 18, 28, 31, 33 पर आधारित है।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।