
अर्जुन परेशान बहुत है लेकिन प्रश्न वहाँ बिलकुल दूसरा है। क्या है वहाँ प्रश्न? "क्या ये लड़ाई लड़ने योग्य है?" और अपनी तरफ़ से अर्जुन को यही उत्तर मिल रहा है कि 'नहीं, क्या करोगे तुम अपने ही रक्त सम्बन्धियों को मारकर के?' कहते हैं अर्जुन कि 'इनको मारकर के सिंहासन पा भी लिया तो वो किस मूल्य का?' ये प्रश्न हैं अर्जुन के सामने ।
यही मत देखिए कि अर्जुन के सामने प्रश्न क्या है। ये देखना ज़्यादा महत्व का है कि अर्जुन के सामने कौन-सा प्रश्न नहीं है - जीतूंगा या नहीं जीतूंगा?
जो कृष्ण 'के साथ होते हैं उनको उस साथ का लाभ ये मिलता है कि कुछ फ़िज़ूल सवालों से ज़िंदगी आज़ाद हो जाती है। जिनमें ये एक प्रमुख सवाल है। हाय! मेरा क्या होगा? अर्जुन को ये चिंता बिलकुल - नहीं सता रही कि 'हाय! मेरा क्या होगा!' अर्जुन को तो बल्कि ये चिंता लग रही है कि 'मैंने मार दिया तो उनका क्या होगा?'
ये अंतर समझिए। सवाल सबकी ज़िन्दगी में होते हैं लेकिन किसी व्यक्ति के जीवन का स्तर क्या है, ये इससे प्रमाणित हो जाता है कि उसके जीवन के सवालों का स्तर क्या है।
आचार्य प्रशांत संग हम सीखेंगे और पढ़ेंगे श्रीमद्भगवद्गीता को इस कोर्स के माध्यम से।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।