
हम में से ज्यादातर लोगों ने बचपन में हनुमान चालीस जरूर याद की होगी। विशेषतौर पर यह चौपाई:
भूत पिशाच निकट नहीं आवे।
महावीर जब नाम सुनावे।।
घर के बड़े ऐसा बताते थे कि इससे भूत प्रेत भाग जाते हैं और अंधेरे में लगने वाला डर भी समाप्त हो जाता है। और हम भी बचपन में बस मान लेते थे। कभी हम ने इस पर सवाल उठाया ही नहीं कि:
भूत माने क्या?
तुम्हारी कल्पनाओं में भूत है या सच में भूत है?
पर क्या सच में हनुमान चालीसा यहीं तक सीमित है कि थोड़ा डर लगा तो चौपाई याद कर ली या सुबह सुबह घंटी बजा कर पूजा कर ली? लाभ भी तो तभी होगा जब हम हनुमान चालीसा का वास्तविक गहरा वेदांतिक अर्थ समझ पाएंगे।
उदाहरण के तौर पर इस चौपाई को ही ले लीजिए:
विद्यावान गुणी अति चातुर,
राम काज करिबे को आतुर।।
हम सब जानते हैं हनुमान जी राम के कितने बड़े भक्त हैं। मगर क्या प्रश्न यह नहीं उठते कि:
कौन हैं राम?
और क्यों हनुमान जी को राम का कभी सेवक, कभी मित्र, और कभी राम का ही सहोदर कहा जाता है?
क्यों हनुमान इतने लालायित हैं राम का कार्य करने के लिए?
एक वानर रूप में हनुमान इतने ज्ञानी और इतने चतुर हो कैसे गए?
क्या राम और हनुमान सिर्फ़ रामायण के पात्र तक ही सीमित हैं?
अगर आपको हम इन प्रश्नों का उत्तर यह कह कर दें कि सब भगवान की माया है तो क्या आप संतुष्ट होंगे? नहीं न। यह वीडियो सीरीज़ उनके लिए है जो ठोस तर्कों से और तथ्यों से चालीसा को समझना चाहते हैं। हम चाहते हैं आप सुनें, समझें और न समझ आए तो अपने प्रश्न हमें भेजें। और समझ दुरुस्त हुई हो तो इसे और लोगों तक साझा करें।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।