
घूँघट के पट खोल रे तुझे पिया मिलेंगे
भजन की दो पंक्तियाँ आप पढ़ेंगे तो आप को लगेगा साधारण प्रेम गीत है। मगर यही खासियत है संतों की, वह ऊँचे से ऊँची बात आपको आपकी साधारण भाषा में समझा देते हैं। जिससे एक खतरा यह भी बन जाता है कि यह साधारण प्रेम गीत न समझ लिया जाए।
इस भजन में तो कबीर साहब ने सीधे सीधे बोल दिया है कि दिक्कत तो ढूंढने वाले के तरफ से है; दिक्कत उस प्रेमी में है जो ढूँढ नहीं पा रहा है। अब प्रश्न यह उठता है कि जब वह प्रेम भी करता है, प्रेमी भी है: तो ढूंढ क्यों नहीं पा रहा है? सोचिए?
क्योंकि प्रेमी ने ही बहुत शर्त लगा रखी है। उसके अपने नियम हैं, ढर्रे हैं; यही तो घूँघट है। घूँघट है हमारा होना। प्रेमी की ऊर्जा, कामना, ईर्ष्या, उसका ममत्व और भय उसको ही संरक्षित करने में निकल जा रहा है। प्रेमी तो वो है, बस उसकी जिद्द है कि उसको पिया चाहिए है लेकिन अपने अनुसार।
कबीर साहब ने भजन नहीं जैसे हमारी जिंदगी ही लिख दी हो। एक तरफ हमें प्रेम भी चाहिए दूसरी तरफ हम अपनी ज़िद और हरकतों से ऊपर भी नहीं उठ पा रहे।
आपको उठाने के लिए एक का नहीं, दो का नहीं, बल्कि तीन का ज़ोर लगेगा। कबीर साहब और आचार्य जी जोर लगाएंगे आपको ऊपर खीचने में। ध्यान आपको रखना है कि आप भी ऊपर उठने के लिए ही ज़ोर लगाएं। अपना ज़ोर नीचे जाने के लिए मत लगा लीजिएगा।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।