
अगर आप पुरुष हैं, तो आपसे एक सवाल:
मान लीजिए आपको जेंडर चुनने की आज़ादी दे दी जाए, तो क्या आप महिला बनना पसंद करेंगे?
और अगर आप महिला हैं, तो आपसे भी एक सवाल:
जैसी हालत आप महिलाओं की देख रही हैं, क्या आप फिर भी महिला बने रहना पसंद करेंगी?
गहराई से सोचेंगे, तो दोनों का उत्तर आप पाएंगे: नकारात्मक, यानी ‘न' में आएगा।
यह उत्तर ही हमें बता देता है कि महिलाओं की स्थिति इस देश में बेहद गंभीर और चिंताजनक है, और इस स्थिति के उत्तरदायी महिला और पुरुष दोनों बराबर के हैं।
कैसे? जानते हैं:
पुरुष, जो स्त्री को भोग की वस्तु समझता है, वह अपने केंद्र में स्त्री को भोगने की कामना रखता है।
स्त्री, जो अपने आप को मात्र स्त्री मान बैठी है, वह अपने केंद्र में अपनी स्त्री पहचान बनाए रखती है।
और इस तरीके से शोषण और शोषक का खेल चलता जाता है।
फ़िर समाधान कहाँ है ?
समाधान है वेदांत।
वेदांत सीधे-सीधे आप से सवाल पूछता है:
यह जो भी मैंने अपने केंद्र में बिठा लिया है, मेरा उससे रिश्ता क्या है?
क्या मेरा रिश्ता उससे प्रेम का है?
या बस मेरे रिश्ते की बुनियाद डर, सामाजिक लेन-देन, और लालच पर खड़ी है?
वेदांत कहता है, "स्त्री नहीं, चेतना हो तुम। वह चेतना जो सोच सकती है, समझ सकती है, और मुक्त है, वह हो तुम।"
वेदांत महिला को उसकी आवाज़ वापस लौटाता है।
वेदांत महिला को महिला से ज़्यादा मनुष्य बनाता है।
वेदांत सिखाता है कि संसार से सही रिश्ता रखना है तो अपने प्रति संघर्ष करना होगा।
वेदांत समझाता है, ‘’अगर अपनी हस्ती, अपने डर को चुनौती देनी है, तो ताकत विकसित करनी होगी और अपनी रोटी खुद कमाना सीखना होगा।’’
यह वीडियो सीरीज़ आपको आपकी सही पहचान वापस लौटाने के लिए है। आचार्य जी ने इस वीडियो सीरीज़ में महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव, आर्थिक तंगी, और आध्यात्मिक तरक्की पर बातचीत की है। आशा करते हैं कि आप इस मुद्दे को समझेंगे और इसे औरों तक भी लेकर जाएंगे।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।