
क्या ईश्वर और भाग्य हमें दुख देते हैं?
क्या आप मुश्किल हालात में स्वयं को डर में पाते हैं?
क्या अपने जीवन में आप चुनाव नहीं कर पाते?
ऊपर ऊपर से देखेंगे तो यह तीनों प्रश्न अलग अलग से दिखेंगे। मगर तीनों प्रश्न का संबंध आपसे है। आपके मन से। व्यक्ति के पास कुछ ऐसा होना चाहिए जिसे कुछ नहीं छू सकता दुनिया का। व्यक्ति के पास वही होना चाहिए जिसकी चर्चा श्रीकृष्ण अर्जुन से बार-बार कर रहे हैं — "पानी उसे भिगा नहीं सकता, धूप उसे सुखा नहीं सकती, आग उसे जला नहीं सकती, जन्म उसका होता नहीं, मृत्यु उसे मार नहीं सकती।" वो अगर नहीं है तो आप दुनिया के ही आश्रित-ग़ुलाम रहे आएंगे।
समझो कि कौन हो तुम, समझो कि कौन नहीं हो तुम। और शुरुआत करनी पड़ेगी ये समझने से कि क्या नहीं हो तुम। शुरुआत करनी पड़ेगी — ‘मैं क्या नहीं हूँ? कौन नहीं हूँ मैं?’ और फिर तुम पहुँच जाओगे — ‘कौन हूँ मैं?’, इस प्रश्न पर।
आइए प्रश्न करते हैं और जानते हैं सही संघर्ष कैसे किया जाए।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।