
दुनिया ने हमें एक हिसाब सिखाया है: परीक्षा में अव्वल आना हो, बड़ा पद पाना हो या बहुत धन कमाना हो, जिन चीज़ों पर हम जान छिड़कते हैं, उन्हें पाना अक्सर बड़ा मुश्किल होता है; और जो आसानी से मिल जाए, वह शायद बहुत कीमती नहीं माना जाता।
यही हिसाब-किताब जो बाहर की दुनिया में चलता है, हम भीतर भी लगा देते हैं। भीतर जो चीज़ हमें बड़ी उम्मीद और बड़ी तड़प से चाहिए, उसे कोई चैन कहे, शांति या आनंद, हमें लगता है कि उसे खोजना भी कोई बड़ा टेढ़ा काम होगा।
कबीर साहब इसी मान्यता को उलटते हुए कहते हैं: “कहैं कबीर सुनो भाई साधो, साहेब मिल गए तिल ओले।”
आचार्य प्रशांत स्पष्ट करते हैं कि यह व्यंग्य है। जिसे हम बहुत दूर और कठिन मानकर खोज रहे हैं, वह पहाड़ के पीछे नहीं, मानो तिल के पीछे छुपा है। यानी वह वास्तव में छुपा ही नहीं है।
लेकिन अगर वह छुपा ही नहीं है, तो फिर हमें दिखाई क्यों नहीं देता?
प्रस्तुत वीडियो श्रृंखला के इस आख़िरी वीडियो में यह सामने आता है कि मुश्किल सत्य में नहीं, उन मान्यताओं में है जिन्हें हम पहले से पकड़े बैठे हैं। वीडियो में लोकधर्म के क्षेत्र में होने वाली ठगी, आचार्य प्रशांत ऐप की कम्यूनिटी में चल रही एक चर्चा और कई किस्सों के माध्यम से इन मान्यताओं की परतें खुलती जाती हैं। बात अंततः इस ओर आती है कि भीतर की खोज में मार्ग अपनी ही बातों को निर्ममता से जाँचने-परखने का है।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।