
इन तीन को अलग-अलग जानना सीखिए — आत्मा, अहम्-वृत्ति, व्यक्तिगत अहंकार। वृत्ति में क्या होता है? सिर्फ़ ‘मैं’, आत्मा क्या है? विशुद्ध ‘मैं’, पूर्ण ‘मैं’; वृत्ति क्या है? अपूर्ण ‘मैं’, लेकिन वो ‘मैं’ जो अभी किसी से सम्पृक्त नहीं है, सिर्फ़ ‘मैं’, आई एम, ‘मैं’; और व्यक्तिगत अहंकार? ‘मैं देह हूँ’, ‘मी बॉडी’, ‘आई एम द् बॉडी’। इन तीनो का ये अंतर है इनकी परिभाषा साफ़ समझ लीजिए।
आत्मा क्या है? पूर्ण ‘मैं’, पूर्ण, शुद्ध, सत्य ‘मैं’ आत्मा है।
अहम्-वृत्ति क्या है? अपूर्ण ‘मैं’ जो किसी से जुड़ा नहीं है पर जिसकी वृत्ति है, टेंडेंसी है जुड़ने की, लेकिन अभी जो जुड़ा नहीं है और व्यक्तिगत अहंकार क्या है? जो जुड़ गया है। मैं अर्जुन, मैं द्रौपदी का पति, मैं कृष्ण का सखा; ये क्या हैं? ये व्यक्तिगत अहंकार है।
कष्ट हमें सबसे ज़्यादा कौन देता है? व्यक्तिगत अहंकार। वास्तव में जो ये व्यक्तिगत अहंकार होता है ये जिन-जिन से जुड़ता है अगर आप उनसे जुड़ाव कम कर सकें, आप बस ‘मैं’ बोलना सीख लें बिना ‘मैं’ को किसी पर आश्रित करे, बिना ‘मैं’ को किसी से जोड़े, बिना तादात्म्य करे तो ये अहम्-वृत्ति बहुत जल्दी आत्मस्थ हो जाती है। इसीलिए आपका काम थोड़ा आसान हो जाता है, आपको आत्मा तक की पूरी यात्रा करनी भी नहीं है; आपको बस नेति-नेति की यात्रा करनी है।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।