अध्याय 4 के प्रारंभ में ही कृष्ण अर्जुन को बताते हैं कि कैसे कृष्ण ने गीता का ज्ञान सूर्य को भी दिया, ऋषियों को भी दिया और एक बार फिर तुम्हें दे रहा हूंँ अर्जुन। कृष्ण कौन हैं? कृष्ण कोई देह नहीं हैं जो समय की सीमा में बंध जाएं। देह बदलती रहेंगी मगर सत्य मात्र रहेगा। कृष्ण तो बोध मात्र हैं और यही बोध अब कृष्ण अर्जुन को देना चाहते हैं।
तो कब आएंँगे कृष्ण? उनको बुलाना आपका चुनाव होगा। जब आपको अपनी मन की सीमाएं दिख जाएंगी, छुद्रताएंँ दिख जाएंगी तब समर्पण में , प्रेम में आपको कृष्ण को बुलाना ही होगा। यह छूट भी कृष्ण ने आपको दे रखी है। चुनाव करना तो आपका ही होगा।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।