महात्मा ज्योतिबा फुले: आध्यात्मिक दृष्टि से सामाजिक क्रांति

Thumbnail
AP Name Logo
युगपुरुषों का संघर्ष
पूरी श्रृंखला देखें
1 घंटा 36 मिनट
हिन्दी
विशिष्ट वीडियोज़
पठन सामग्री
आजीवन वैधता
सहयोग राशि: ₹70 ₹499
एनरोल करें
कार्ट में जोड़ें
रजिस्टर कर चुके हैं?
लॉगिन करें
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें
वीडियो कोर्स को साझा करें
परिचय
लाभ
संरचना

भारत की सभ्यता में एक गहरा विरोधाभास छिपा है, जहाँ कभी गार्गी और मैत्रेयी जैसी वैदिक काल की महिलाओं ने अपने प्रश्नों से विद्वानों को चुनौती दी थीं; जहाँ स्त्री केवल पूजनीय नहीं, बल्कि वह विचार की जननी भी थी। वहीं जब हम अपने ही उच्चतम दर्शन से दूर होने लगे और धर्म की जगह कठोर नियमों ने ले ली, तब उसी समाज ने, जिसने कभी ज्ञान की अग्नि को पूजा था, उसने स्त्री की शिक्षा पर पाबंदियाँ लगाकर, उसे ज्ञान के अधिकार से वंचित कर दिया। लगभग तीन हज़ार वर्षों के इसी मानसिक पतन से महात्मा ज्योतिबा फुले लड़ रहे थे।

1848 में, जब फुले दंपति ने भारत का पहला महिला विद्यालय स्थापित किया, तब उन्हें अपने ही समाज से घोर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। अपमानजनक व्यवहार, सामाजिक अवहेलना और तरह-तरह की बाधाएँ उनके मार्ग में थीं। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी, क्योंकि वे जानते थे कि स्त्री-शिक्षा के बिना कोई समाज वास्तविक रूप से स्वतंत्र नहीं हो सकता।

आज, 21वीं शताब्दी में भारत जब महिला समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों की बात करता है, तो यह याद रखना आवश्यक है कि इन अधिकारों की नींव स्वतः नहीं बनी। आज की महिलाएँ जो शिक्षित हैं और जिन बेटियों को शिक्षा का अधिकार मिला है,वो ज्योतिबा फुले के संघर्ष के कारण ही है। और उन्हीं से प्रेरित होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से उस व्यवस्था को चुनौती दी, जिसने सदियों तक भारतीय महिलाओं की प्रगतिशील यात्रा को रोका।

महात्मा फुले की इस वीडियो शृंखला में आचार्य प्रशांत आपको ले चलेंगे इतिहास और संघर्ष की उस यात्रा पर, जिसके मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं :

  • वैदिक काल से 21वीं शताब्दी तक महिलाओं की स्थिति
  • सामाजिक परिवर्तन और अध्यात्म का गहरा संबंध
  • भारतीय संस्कृति और भारतीय दर्शन के बीच का अंतर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

कोई भी वीडियो श्रृंखला आचार्य प्रशांत के यूट्यूब वीडियो से कैसे अलग है?
क्या ये लाइव वीडियो हैं या इसमें पहले से रिकॉर्डेड वीडियो हैं?
वीडियो श्रृंखला के लिए सहयोग राशि क्यों रखी गयी है? यह निःशुल्क क्यों नहीं है?
सहयोग राशि से अधिक दान देने से मुझे क्या लाभ होगा?
वीडियो श्रृंखला की रजिस्ट्रेशन की प्रकिया के बाद मैं उसे कब तक देख सकता हूँ?
क्या वीडियो श्रृंखला के वीडियो को बार-बार देखने की सुविधा उपलब्ध है?
मुझे वीडियो श्रृंखला से बहुत लाभ हुआ, अब मैं संस्था की कैसे सहायता कर सकता हूँ?
130+ ईबुक्स ऍप में पढ़ें