
अगर हम आपसे पूछें कि: क्या आप ठाठ से नहीं जीना नहीं चाहते? क्या आप जीवन में खुलकर खेलने नहीं चाहते? क्या आप ऐसे नहीं जीना चाहते जैसे हर पल आखरी हो?
अगर इन तीनों प्रश्नों का जवाब हाँ है तो जान लीजिए आप भी बेधड़क बिंदास और बेझिझक जीने के हकदार हैं।
ऐसी बेपरवाही आपको जी उठने को मजबूर कर देगी क्योंकि डर में इंसान जीना छोड़ देता है। खुद सोचिए, जो आदमी डरा होगा वह अपनी सुरक्षा का इंतजाम करेगा या आनंद का। जिसको मृत्यु का डर नहीं अब वह अमर हो गया।
मगर ये अमरता का राज़ जाना कैसे जाए?
उत्तर सीधा है जिंदगी को देखकर।
जिंदगी मृत्यु का आपको बार-बार स्मरण कराती है पर क्या आप देख पाते हैं? बालों का पकना दांतों का हिलना आंखों की रोशनी जाना यह लगातार हमें मृत्यु का स्मरण कर रही है अब ऐसे में अगर आप जिंदगी के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे तो कैसे जानेंगे की छोटी सी जिंदगी का करना क्या है।
इसलिए आपका हर एक पल कीमती है बहुत ध्यान से देखिए कि आप अपना एक-एक पल कहां बिता रहे हैं किसकी संगति में बिता रहे हैं क्योंकि मौत जब आए तो यह अफसोस नहीं रह जाना चाहिए की जिए बिन मर गए।
जो स्वजन हमें छोड़कर चले जाते हैं उनके जाने में बड़े से बड़ा दुख पता है क्या होता है बहुत कुछ हो सकता था जो हुआ नहीं। सब आधा अधूरा रह गया है, अधूरा मत छोड़िए।
आध्यात्मिक साधना कुछ और नहीं है मृत्यु का निरंतर स्मरण है। मृत्यु समान कोई मुक्तिदाता नहीं होता। जागो काम करो उसी में मौज है उसी में उत्सव है।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।