
प्रकृति के गुणों से मोहित लोग त्रिगुण के अर्थात् देहेन्द्रियादि के कर्मों में आसक्त होकर के पड़े रहते हैं, ऐसे अज्ञानियों में बुद्धिभेद मत पैदा करो।3.29
हमने ग़लती कर दी इस श्लोक को अपनी ज़िम्मेदारी से हटने का बहाना बनाकर। श्रीकृष्ण कह रहे हैं, 'उन्हें विचलित मत करो, उन्हें परेशान मत करो। सिर्फ़ उनका कर्म बदलने का प्रयास मत करो, उनके कर्ता को बदलो।’ आचार्य जी के पूरे श्रम के पीछे, पूरे मिशन के पीछे गहरी श्रद्धा है कि समझाया जा सकता है, और वह समझाकर ही मानेंगे।
सच पर क्या किसी का विशेषाधिकार होता है? मोनोपॉली (एकाधिकार) है किसी की? कि फ़लाने समझ सकते हैं, फ़लाने नहीं समझ सकते, ऊँची जात के समझ सकते हैं, नीची जात के नहीं समझ सकते, औरतें नहीं समझ सकतीं, ये नहीं समझ सकते, वो नहीं; ये कौन सी बात है? सब समझ सकते हैं, सबको समझाएँगे।
भारत से कहीं-न-कहीं चूक हुई है। हमने अपने ही बहुत सारे भाइयों को मूढ़ ही घोषित कर दिया; भाइयों को, बहनों को भी, स्त्रियों को तो विशेषकर। कह दिया, 'इनको समझ में ही नहीं आता। इनको समझाने से कोई लाभ नहीं है।' और इक्के-दुक्के प्रयत्न करे गये, वो असफल हो गये, तो उन असफल प्रयत्नों को उदाहरण बना लिया गया।
आप इस मौके से न चूकें, वेदांत के पास आएं, गीता जी के पास आएं। इतनी जल्दी न हार माननी चाहिए और न किसी और को मानने दें।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।