
नेगेटिव विचार ज्यादा चलते हैं, खाली समय में अपन साथ अकेला नहीं बैठ पाता। कभी सोशल मीडिया चलाता हूँ, कभी शेयर मार्केट की खबरें देखता हूँ। लगता है कि समय बस बीत रहा है कुछ हासिल नहीं हो रहा है।
भाई! बता न खाली समय में क्या करूँ?
देखिए, मन को अगर सही काम नहीं देंगे तो वो ख़ुद को खाना शुरू कर देता है। सही काम देने से पहले यह भी देखें कि किन किन मामलों में जीवन आपका खप रहा है। यही सब जो कुछ चल रहा है, आपकी नौकरी, आपका खाना-पीना, आपके मंगलवार-बुधवार, आपके शुक्रवार-शनिवार, आपका फ़ोन, यार-दोस्त, लड़के-लड़कियाँ, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट यही सब जो ज़िन्दगी में चलता है न, इसी को बस ऐसे देख लीजिए जैसे पता ही नहीं कि ये क्या हैं; एकदम नादान होकर के, एकदम अज्ञानी होकर के। सब मामला एकदम खुल जाना है। चीज़ें साफ़ हो जाएँगी।
आपको जाना है अपनी मंज़िल की ओर, और समय और ऊर्जा आपके पास सीमित हैं। अपने सीमित समय को एक सार्थक दिशा दें और जानें इस कोर्स में समय का सदुपयोग।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।