
मैं ब्राह्मण हूँ।
मैं ठाकुर हूँ।
मैं शूद्र हूँ।
मैं वैश्य हूँ।
इस तरह की बातें आपने लोगों के मुख से अपनी जाति बतलाते वक्त सुनी होंगी। कई बार तो आपने यह भी देखा होगा कि इस तरह के वाक्य लोग बड़े घमंड के साथ अपनी गाड़ी पर भी लिखवा देते हैं। और हवाला ये देते हैं कि:
भाई क्यों न लिखें जाति, आखिरकार जाति भी तो धर्म और वेदों की देन है?
हमने तो बस अपने धर्म और वर्ण का पालन किया है। इसमें क्या बुराई है?
जाति का उल्लेख वेदों में भी तो है हम तो वेदों की शिक्षा का पालन कर रहे हैं, इसमें क्या ग़लत है?
यह तर्क अगर आप कहीं भी सुनते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि:
जाति का जन्म से कोई संबंध नहीं है
जाति का समर्थन वेदांत नहीं करता
जाति का धर्म से कोई लेना देना नहीं है
अगर आपको यह बात सत्य नहीं लग रही हैं तो आपको प्रमाण दिए देते हैं। Google पर search करिए निरालंब उपनिषद् और वज्रसूचिका उपनिषद्। इनके श्लोकों को पढ़िए आप स्वयं समझ जाएंगे कि वेदांत कहीं से भी जातिप्रथा का समर्थन नहीं करता है और जाति से धर्म का कोई लेना देना नहीं है।
और अगर यह मेहनत करने से बचना चाहते हैं तो आचार्य जी ने स्वयं इस वीडियो सीरीज़ में इस मुद्दे पर खुल कर बातचीत की है। आचार्य जी ने उपनिषद् के श्लोकों के माध्यम से पूरी सच्चाई सामने रख दी है। और तो और उन्होंने यह भी बताया है कि जाति पूरी तरह से सामाजिक है।
इस मुद्दे पर पूरी जानकारी के लिए इस वीडियो सीरीज़ को देखें और लाभ उठाएं। आप इसे स्वजनों में भी साझा कर सकते हैं।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।