
चलिए एक प्रयोग करके देखते हैं। अगर आपके विचारों में, विचार छोड़िए अगर आपकी भाषा में शुद्धि आ जाए तो आपके लिए सबसे मुश्किल होगा अपने दोस्तों के सामने जाना। आप थोड़े गंभीर हो जाइए, देखिए आपके यार क्या करते हैं? 'कैसे सीरियस (गम्भीर) सा हो रहा है! चल पार्टी करते हैं।
' अभी आप उनको बोलिएगा, 'आज सर्वसार उपनिषद् पढ़ा।' कहेंगे, 'छड यार, बोतल खोल। अब सिर्फ़ शराब की ही बात नहीं है, नशे सौ तरह के होते हैं न। कोई आपसे व्यर्थ की बातें ही कर रहा है दो-दो घंटे, कोई आपको ऐसी ख़बरें दे रहा है जो आपको दी नहीं जानी चाहिए तो वह कैसे आपका हितैषी हो गया?
तो साहब क्या इन सब से कोई नुकसान है?
तो सुनिए अब नुक़सान — इन्हीं के कारण आपके जीवन में कोई अच्छा व्यक्ति कभी प्रवेश नहीं कर पाता। ये जो हम कलपते रहते हैं न कि सही संगति नहीं मिलती, सही साथी नहीं मिलता, उसकी वजह है आपके ये जो वर्तमान साथी हैं।
'क्या करना पड़ेगा? कोर्स पूरा होते ही ऐसों को छोड़ना पड़ेगा?' सही, सार्थक, अच्छा जीवन आपके चुनाव पर मिलता है। करके देखिए, पहले से बेहतर ही होंगे।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।