
भाई! यह काम कर ले इसमें तो बहुत पैसा है।
भाई! देख इस नौकरी में पैसा और शोहरत दोनों मिलेगी और ताकत तो पूछो मत।
जीवन में करें क्या से पहले यह नहीं पूछीएगा कि हर काम को करने के पीछे आपका उद्देश क्या है?
अगर उद्देश ही गड़बड़ हो तो क्या सार्थक काम हो सकता है?
हाँ, ठीक है, हम जीवन में काम करेंगें, जीवन अपनी गति से बढ़ेगा, पर इस कारण नहीं बढ़ेगा कि हम हीनभावना में जिएँ। अपनी हीनता से हम इंकार करते हैं। हम पढ़ेंगे, मगर इसलिए नहीं कि पढ़-लिखकर वो डिग्री हमें कुछ ख़ास दे देगी। हम बेशक़ पढ़ेंगे, मगर पढ़ने के लिए ही पढ़ेंगे; इसलिए नहीं पढ़ेंगे कि जब पढ़-लिखकर जब वो डिग्री हो जाएगी और हम दुनिया को दिखाएँगे तो उससे हमें कुछ मान मिल जाएगा ।
हाँ, ठीक है, हम काम भी करेंगे, पर काम इसलिए करेंगे क्योंकि उसमें मौज है हमारी। काम इसलिए नहीं करेंगे कि दुनिया वाह-वाही कर रही है, काम इसलिए नहीं करेंगे कि जाकर फर्नीचर खरीद लाएँगे, काम इसलिए नहीं करेंगे कि नौकरी अच्छी होगी तो शादी अच्छी हो जाएगी।
क्या कुछ बात बन पा रही है? और गहराई से समझेंगे अपने डर को इस कोर्स के संग।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।