
अध्याय 2 के आरंभ में श्री कृष्ण भी अर्जुन को ज्ञान नहीं दे रहे। कह रहे हैं खड़े हो जाओ। क्योंकि चोट देता है ज्ञान , किसको अज्ञान को। अर्जुन मन है, कृष्ण आत्मा है। इसलिए अर्जुन और कृष्ण के संवाद को मन और आत्मा संवाद भी कहा जाता है।
अर्जुन क्यों नहीं लड़ना चाह रहे है? वृत्ति और संस्कृति के कारण। साथ ही साथ अर्जुन वर्णप्रथा के भी समर्थक हैं, कर्म काण्ड के भी समर्थक हैं। अर्जुन को अपने आर्य होने पर बड़ा गौरव है। अर्जुन को अपने वर्ण पर बड़ा गौरव है। अर्जुन को स्वर्ग प्राप्ति पर बड़ा गौरव है।
और इसी कारण कभी वह हतोत्साहित होकर बैठ जाते हैं और श्रीकृष्ण को भी अज्ञानी ठहरा देते हैं।
अर्जुन की तरह ही हैं हम सब भी मोह और भय से ही ग्रसित हैं। और तो और अर्जुन का खुद को ज्ञानी मानना भूल है। माया में इतनी ताकत होती है की वो ज्ञान को भी अपना आसन बना लेती है।
ज्ञान बहुत आसानी से अज्ञान के हाथ का खिलौना बन जाता है। अज्ञान के लिए ज्ञान सिर्फ एक संसाधन मात्र है। अज्ञान सर्वभोक्त है वह हर चीज खा जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम सबको श्रीकृष्ण की शरण आना ही होगा।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।