
जो हमें खुशी देता है, क्या उसे भी हम अपनी सही-गलत की तराज़ू पर तोलते हैं?
जो हमारी कामना के आड़े आए या हमारे बंधनों पर सवाल उठाए, उसे हम तुरंत जाँचने-परखने लगते हैं। लेकिन जिसमें हमारी रुचि हो, जो हमें सुख दे, उससे हम कोई पूछताछ नहीं करते। क्या हो अगर जो हमारी खुशी पर सवाल उठाए, वही हमें दुनिया में सही-गलत को परखना सिखाए?
कबीर साहब कहते हैं: “हलकी थी तब चढ़ी तराजू, पूरी भई तब क्यों तोले।”
इस पंक्ति के माध्यम से आचार्य प्रशांत बताते हैं कि दुनिया को जिस तराज़ू पर तोला जाता है, उसी पर उसे नहीं तोलना चाहिए जिसके होने से हमारे भीतर विवेक की क्षमता बढ़ी हो। लेकिन क्या यह केवल मान-मर्यादा या नैतिकता की बात है?
प्रस्तुत वीडियो श्रृंखला के इस दूसरे वीडियो में छोटी-छोटी बोध कथाओं और सरल उदाहरणों के माध्यम से इसके पीछे काम कर रही वृत्ति की पड़ताल होती है। बात यह नहीं है कि जो हमारी ज़िंदगी में प्रकाश ला रहा है, उसमें कोई खोट हो ही नहीं सकती। सवाल यह है कि कहीं उसमें खोट खोजने की हमारी बेचैनी इसलिए तो नहीं बढ़ गई कि उसके प्रकाश में हमें अपने ही जीवन की गंदगी दिखाई देने लगी है।
इस वीडियो में यह बात आगे खुलती है कि प्रकाश स्वयं देखा नहीं जा सकता; उसमें सबकुछ देखा जाता है। और जब ऐसा प्रकाश जीवन में आए, तो शायद उसे परखने से पहले स्वयं को परखना ज़्यादा ज़रूरी है।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।