
उनका नाम आते ही शब्दों की एक लंबी श्रृंखला हमारे सामने आ जाती है — महात्मा, राष्ट्रपिता, अहिंसा के प्रतीक। गांधी जी को रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा ‘महात्मा’ की उपाधि मिली और सुभाषचंद्र बोस द्वारा ‘राष्ट्रपिता’ की। लेकिन इन विशेषणों के बीच, क्या हमने कभी उन्हें स्वयं से जानने या पढ़ने की कोशिश की?
गाँधी जी वही व्यक्ति थे जिन्होंने एक बेहद अस्थिर, भयग्रस्त और बँटे हुए भारत में लाखों लोगों को एक साझा उद्देश्य पर संगठित कर दिखाया। न उनके पास सत्ता थी, न साधन, और न ही आज के जैसे संचार के माध्यम। फिर भी उन्होंने ऐसा नेतृत्व दिखाया जो केवल खोखले नारे नहीं देता — वह लोगों के बीच जाकर, साथ चलकर रास्ता बनाता है।
सत्तर की आयु पार कर लेने के बाद भी वे पदयात्रा करते रहे — क्योंकि उनके लिए नेतृत्व केवल बोलने की कला नहीं, चलकर दिखाने का साहस था।
आज के समय में, जब या तो व्यक्ति गांधी जी की अंधभक्ति में उनके गुणगान करता पाया जाता है या फिर नफ़रत भरा विरोध करता हुआ, इस शृंखला में आचार्य प्रशांत गांधी जी को श्रद्धा या विरोध के चश्मे से नहीं, समझ की दृष्टि से देखने का आमंत्रण देते हैं।
चलिए, इस बार गाँधी जी को न विरासत की तरह पूजा जाए, न अफवाह की तरह ठुकराया जाए — बस थोड़ा ठीक से पढ़ा जाए।
जानेंगे कि नेतृत्व केवल सत्ता या पद से नहीं, जीवन की तपस्या और प्रतिबद्धता से आता है।
जानेंगे गांधी को अंधश्रद्धा और अंधविरोध के पार जाकर — एक स्पष्ट और संतुलित नज़रिए से।
सीखेंगे कि आलोचना तभी सार्थक है जब वह अध्ययन और अनुभव पर आधारित हो — अफवाहों या भावनाओं पर नहीं।
जानेंगे कि जब साधन कुछ न हों, तब भी यदि इरादा और बोध हो, तो लाखों लोग साथ चल सकते हैं।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।