Acharya Prashant (AP) Books | स्त्री + On Woman + वेदान्त + भावनाएँ + Women's Revolution + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
स्त्री + On Woman + वेदान्त + भावनाएँ + Women's Revolution + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
पाँच पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त स्टिकर के साथ
Description
सभी पाठकों के लिए पाँच पुस्तकों (हिंदी और English पुस्तक) का विशेष कॉम्बो भारी छूट पर! स्त्री + On Woman + वेदान्त + भावनाएँ + Women's Revolution + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त] पढ़ें और जीवन को सही दिशा दें।
स्त्री:
आज़ाद जीवन एक आज़ाद मन की अभिव्यक्ति है। यदि व्यक्ति का मन मुक्त नहीं है तो मुक्ति आंदोलन शायद ही कभी अपने उद्देश्य की पूर्ति कर पाएँगे।
महिला मुक्ति के लिए जो आंदोलन किये गए या किये जा रहे हैं, उनका उद्देश्य महिलाओं को केवल राजनीतिक और सामाजिक समानता देना रहा है; वे स्त्री मन की दासता के मूल कारणों को सम्बोधित करने में असफल रहे हैं।
स्त्री का वस्तुकरण ही उसकी दासता का प्रमुख कारण है।
इस दासता से मुक्ति तभी सम्भव है जब स्त्री ख़ुद को वस्तु-मात्र न समझे। दुनिया स्त्री का शोषण करती है उसे एक भौतिक वस्तु जानकर, और स्त्री उस शोषण को सहती है क्योंकि देह से उसने अपना तादात्म्य बैठा लिया है।
इस महत्वपूर्ण पुस्तक में आचार्य प्रशांत ने करुणापूर्वक शरीर का सही स्थान बताया है, उसके आग्रहों पर सुझाव दिया है और स्त्री के मन की मुक्ति के मार्ग पर प्रकाश डाला है, जो उसे आंतरिक बल प्रदान करता है और उसकी उच्चतम की ओर यात्रा को एक उड़ान देता है।
On Woman:
With Love...
The world gives you a shape and calls it "womanhood." It traps you in cages of expectation and calls it "safety." But beneath the heavy marble of roles and tradition, your truth remains—Solid, Silent, and Real.
Gathered from fifteen years of Acharya Prashant’s most honest and tender words, On Woman is a love letter that acts as a chisel for your True Self. It is written for the one who is Uncompromising, Unbroken, and Unshakeable. These quotes are not a guide on who to become, but a mirror to reflect who you have always been.
Do not remain a statue for the world’s gaze. Turn inward, beloved. Carve your way out of conditioning and into the life you were born for. Set yourself free.
Chisel. Carve. Claim.
वेदान्त:
आत्म-जिज्ञासा के अभाव में मनुष्य अपना सबसे कीमती संसाधन, अपना जीवन ही खोता चलता है। चिन्ता कर-करके कुछ हासिल भी कर लिया तो ये कभी नहीं समझ पाता कि जो हासिल किया उसकी कीमत क्या, और वह हासिल करने के लिए जो गँवाया, उसकी कीमत क्या! यही कारण है कि सनातन धर्म के प्रमुख ग्रंथों में आत्म-जिज्ञासा को सबसे ऊँचा स्थान दिया गया है।
इस पुस्तक के माध्यम से आचार्य प्रशांत वेदान्त के मूल सिद्धांतों को समझाते हैं और प्रमुख उपनिषद् सूत्रों में छुपे गूढ़ रहस्यों को सरलता के साथ उजागर करते हैं। यह पुस्तक एक भेंट है उनके लिए जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा में थोड़ा आगे बढ़ चुके हैं, साथ-ही-साथ उनके लिए भी जिन्होंने अपनी यात्रा बस अभी शुरू ही की है।
भावनाएँ:
हमारी ज़िन्दगी पर भावनाएँ अक्सर बहुत हावी रहती हैं और सिर्फ़ भावनाओं के चलाए ही हम चल रहे होते हैं।
क्या हैं भाव? जिसे हम भाव कहते हैं, वो और कुछ नहीं है, वो विचार ही है जो घना हो गया है।
भावनाएँ अपने आप में न अच्छी हैं न बुरी हैं — भावनाएँ बाहरी हैं। बाहर से कोई भी विचार भीतर प्रवेश करता है और उसी को आप अपना भाव बोलने लगते हैं। फिर हमारी पसंद-नापसंद, हमारे चुनाव और पूरा जीवन उन्हीं भावों के चलाए चलते हैं।
भाव शारीरिक हैं, पशुओं में भी होते हैं, और वेदान्त कहता है तुम चेतना हो। आचार्य प्रशांत की यह पुस्तक आपको आपके भावों और उनके स्रोत से परिचित करवाने का एक प्रयास है, जिससे कि आपके चुनाव भाव-आधारित नहीं, बोध-आधारित और आत्मिक हों।
Women's revolution:
Liberation movements seldom serve the purpose if the mind of the individual is not liberated.
One such movement is the Women's Liberation Movement that aims to give political and social equality to women, but doesn't address the reason that causes all enslavement in the first place.
Objectification of the woman leads to her enslavement. The world exploits her by reducing her to merely a physical object; and she cannot fight the exploitation till she remains identified with her physicality.
Acharya Prashant compassionately suggests the right place of the body and its urges, and throws light on the path for the liberation of the mind of the woman.
In author's words: A woman rises from being an object of lust to a deity worth worshiping when she drops her womanliness.