शिवोहम् + वेदान्त + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
दो पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त स्टिकर के साथ
Description
सभी पाठकों के लिए दो पुस्तकों का विशेष कॉम्बो भारी छूट पर! शिवोहम् + वेदान्त + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त] पढ़ें और जीवन को सही दिशा दें।
शिवोहम्:
शिव माने बोध। ऋभुगीता के अनुसार शिव प्रकाश रूप हैं। उस प्रकाश में स्वयं को और अपने जीवन को देखना ही शिव का संदेश है।
शिव कोई व्यक्ति, देवता या ईश्वर नहीं, बल्कि मन के केंद्र, बोध और सत्य के प्रतीक हैं। शिव हमारे सभी भ्रमों और किस्सों से मुक्ति का लक्ष्य हैं, इसलिए उन्हें एक और कहानी या देवता बना लेना उनके वास्तविक अर्थ से दूर जाना है।
शिव न देवता हैं, न भगवान् हैं, न ईश्वर हैं; सत्य मात्र हैं। अंतर करना सीखो!
वेदान्त:
आत्म-जिज्ञासा के अभाव में मनुष्य अपना सबसे कीमती संसाधन—अपना जीवन—खोता चलता है। जो पाया उसकी कीमत और जो खोया उसका मूल्य समझे बिना जीवन अधूरा रह जाता है।
इस पुस्तक में आचार्य प्रशांत वेदान्त के मूल सिद्धांतों तथा उपनिषदों के गूढ़ सूत्रों को सरल भाषा में स्पष्ट करते हैं। यह पुस्तक आध्यात्मिक यात्रा प्रारम्भ करने वाले और उसमें आगे बढ़ चुके—दोनों प्रकार के पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी है।