Acharya Prashant (AP) Books | शिवोहम् + संघर्ष + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
शिवोहम् + संघर्ष + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
दो पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त स्टिकर के साथ
Description
सभी पाठकों के लिए दो पुस्तकों का विशेष कॉम्बो भारी छूट पर! शिवोहम् + संघर्ष + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त] पढ़ें और जीवन को सही दिशा दें।
शिवोहम्:
शिव माने बोध। ऋभुगीता कहती है कि शिव प्रकाश रूप हैं। उस प्रकाश में अपनी हालत और अपनी ज़िंदगी को देखो। यही महाशिवरात्रि का पर्व है।
‘शिव’ किसी व्यक्ति या देवता का नाम नहीं, बल्कि मन के केंद्र, बोध और सत्य का प्रतीक हैं। शिव हमारे सब किस्सों का लक्ष्य हैं; उन्हें एक और किस्सा या देवता बना लेना उनके वास्तविक अर्थ को खो देना है।
शिव न देवता हैं, न भगवान् हैं, न ईश्वर हैं; सत्य मात्र हैं। अंतर करना सीखो!
संघर्ष:
जीवन प्रतिपल संघर्ष है, पर सही संघर्ष वही है जो अपने भीतर के विकारों के विरुद्ध किया जाए। छोटी लड़ाइयों में उलझकर हम जीवन की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई से चूक जाते हैं।
जैसे-जैसे मन सुलझता है, वैसे-वैसे बाहरी चुनौतियों का सामना करना भी सहज हो जाता है। इस पुस्तक में आचार्य प्रशांत बताते हैं कि सही संघर्ष क्या है, वह क्यों आवश्यक है, और वास्तविक आनंद स्वयं से जूझने में ही है।