
इस फ़्रेमवर्क ने मुझे अपने विचारों, इच्छाओं, दुख और अहंकार को समझने की एक नई दृष्टि दी है। अब मैं केवल अपनी परेशानियों के समाधान खोजने के बजाय यह भी देखने का प्रयास करता हूँ कि उनके पीछे मेरी कौन-सी मान्यताएँ और धारणाएँ काम कर रही हैं। इसने सिखाया कि वास्तविक परिवर्तन बाहरी परिस्थितियों को बदलने से नहीं, बल्कि स्वयं को ईमानदारी से देखने और अपनी गलत धारणाओं को पहचानने से शुरू होता है। मेरे लिए इस...

शैलेश जी, यह छोटा बदलाव नहीं है। परेशानी का हल ढूँढने से पहले ये पूछना कि "इसके पीछे मेरी कौन-सी धारणा बैठी है", यहीं से असली काम शुरू होता है। अब इसमें एक कदम और। जब कोई धारणा पकड़ में आ जाए, तो अगला सवाल है कि उसे छोड़ने की कीमत क्या है। समझ वही है जो समझने वाले को बदल दे। वरना वो बस नई जानकारी बनकर रह जाती है, और अहंकार उसे भी सजा लेता है। और "पहले खुद को समझना, फिर दुनिया", इसमें "फिर" को लं...