
जीवन में हम कुछ भी कर रहे है, सोच रहे है, उम्मीद कर रहे है, आशा कर रहे है, मातम मना रहे है, काम कर रहे है, सभी के केंद्र में एक सवाल का होना ज़रूरी है "किसके लिए ?" अगर यह सवाल नहीं है, तो कुछ भी करना व्यर्थ है, इस किताब से इस सवाल की महत्ता तो समझ आती ही है, हमारे जीवन का खोखलापन भी सामने दिखता है, हर एक लाइन, हर एक पैराग्राफ, इतना सटीक है, इतना सच्चा है कि चाहकर भी नहीं छुप सकते।

शांतनु जी, "किसके लिए?" ये सवाल किताब पढ़ते हुए जितना साफ़ दिखता है, काम के बीच में उतना ही धुंधला पड़ जाता है। असली जगह वही है, जहाँ हाथ चल रहे हों और हम किसी उम्मीद में भाग रहे हों। ज़्यादातर जवाब आता है, "अपने लिए।" अगला सवाल वहीं से खुलता है: ये "अपना" है कौन, जिसके लिए इतनी आशाएँ और इतना मातम? जिसे भरने में पूरी ज़िंदगी लग रही है, क्या वो कभी भरा भी? खोखलापन दिख जाना छोटी बात नहीं है। अब बस...