
यह किताब किसी परलौकिक , रहस्यमयी दावे की नहीं बल्कि जीती-जागती वास्तविकता की बात करती है. यहाँ बात सीधे मनुष्य और उसके दुख से शुरू होती हैं. खुदको समझने के लिए ये किताब श्रेष्ठ है. इस किताब की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आयी, वो यह है कि इस किताब में आम जीवन में उपयोग होने वाले शब्दों का शुद्धतम अर्थ दिया है. ये मेरे लिए बहुत उपयोगी रहा !

प्रार्थना जी, आपने बहुत सही बात पकड़ी है। जब बात सीधे दुख से शुरू होती है, तो भागने की कोई जगह नहीं बचती। दुख तो अपना ही है, उसे किसी रहस्य पर नहीं टाला जा सकता। शब्दों वाली बात और भी गहरी है। हम रोज़ प्रेम, डर, खुशी जैसे शब्द बोलते हैं, पर कभी नहीं पूछते कि इनके नाम पर असल में जी क्या रहे हैं। किसी शब्द का साफ़ अर्थ सामने आते ही सबसे पहले अपनी ही ज़िंदगी का कोई कोना पकड़ में आ जाता है। ऐसा कौन ...