
इस किताब में राम को सीधे हमारे व्यावहारिक जीवन से जोड़ा गया है, यह किताब भजन को एक समय पर गाने को नहीं कहती बल्कि उसको हर पल कैसे जीना है यह सिखाती है। किताब में से कुछ वाक्य जो आपको किताब की गहराई की झलक देंगे:- राम = सत्य = मुक्ति = ब्रह्म यदि जिस भी विषय से जुड़ रहे हो, वह राम तक जाता है, तो ऐसे जुड़ो कि सारे बंधन तोड़कर जुड़ो कोई सीमा नहीं है, इतनी गहराई से जुड़ो