
इस किताब “माँ” को पढ़कर मुझे माँ के अर्थ को बिल्कुल नए तरीके से समझने का मौका मिला। आमतौर पर हम माँ को सिर्फ जन्म देने वाली या भावनात्मक रूप में देखते हैं, लेकिन इस किताब ने इस धारणा को चुनौती दी। लेखक ने बहुत सरल लेकिन गहराई से बताया है कि माँ का मतलब सिर्फ शरीर देने वाली नहीं, बल्कि वह भी है जो हमें सही दिशा दे, अज्ञान से बाहर निकाले और जीवन को समझने में मदद करे। यह बात मेरे लिए काफी नई और सोचने...

पहले मैं मोहवश बच्चों पर अपना अधिकार रखती थी कि मैं ही हूँ इनकी कर्ता-धर्ता, हर मान्यता को उनसे ये कहकर मनवाती कि ऐसा ही होता है, सब कर रहे है इसलिए तुम भी करो लेकिन जबसे ये किताब पढ़ी है खुद के साथ साथ बच्चों को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश रहती है, आचार्य जी के माध्यम से उन तक वास्तविक धर्म पहुँचाने की कोशिश करती हूँ 🙏