अपरोक्षानुभूति (Aparokshanubhuti)

अपरोक्षानुभूति (Aparokshanubhuti)

प्रत्यक्ष अनुभव
4.8/5
9 Ratings & 4 Reviews
Gifting available for eBook & Audiobook Add to cart and tap ‘Send as a Gift’
eBook Details
Hindi Language
Description
अपरोक्षानुभूति का शाब्दिक अर्थ है प्रत्यक्ष अनुभव अर्थात् सीधे और सरल तरीके से स्वयं की सच्चाई को जान लेना। अपरोक्षानुभूति आदि शंकराचार्य द्वारा रचित प्रकरण ग्रंथ है। इसमें आचार्य शंकर ने वेदांत दर्शन के मर्म को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है।

शुरुआती श्लोकों में 'साधन चतुष्टय' का वर्णन है अर्थात वो चार गुण जो एक साधक में होने अनिवार्य हैं। और फिर मध्य के श्लोकों में संसार की उत्पत्ति, हमारे अज्ञान और भ्रमित रहने के कारण और आत्मज्ञान के उपायों पर चर्चा की गई है। और अंतिम श्लोकों में निदिध्यासन के पन्द्रह अंगों—यम, नियम, त्याग, मौन, देश, काल, आसन, मूलबन्ध, देह की समता, नेत्रों की स्थिति, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि—को परिभाषित किया गया है। आदिशंकर कहते हैं कि इन सभी अंगों के निरन्तर अभ्यास के बिना ज्ञान प्राप्ति असंभव है।

अपरोक्षानुभूति में जो आत्मज्ञान के लिए बातें कही गई हैं वह सीधी हैं, सरल हैं, सहज हैं; पर वो हमारे लिए सहज नहीं हैं। हम उस सहजता से बहुत दूर निकल चुके हैं, हम जटिल हो चुके हैं, इसीलिए इस पुस्तक के माध्यम से आचार्य प्रशांत अपरोक्षानुभूति के श्लोकों की सरल व्याख्या कर उसके मर्म को हमारे तल पर हमारी भाषा में समझा रहे हैं ताकि वो हमारे लिए उपयोगी हो सके।

इस पुस्तक का उद्देश्य है कि आप वेदांत की ऊँचाई को छू सकें और अपने देह और सांसारिक बन्धनों के कष्ट से मुक्त हो स्वयं को जानने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
Index
CH1
वैराग्य से जुड़ी ग़लत धारणाएँ (श्लोक 3)
CH2
साधन-चतुष्टय क्या है? साधक के लिए ये क्यों अनिवार्य है? (श्लोक 2, 3, 5)
CH3
ब्रह्म - एक या अनेक? (श्लोक 48)
CH4
आत्मा का क्या रूप है?
CH5
माया दो प्रकार की (श्लोक 31, 39)
CH6
प्रेम - अहम् से आगे
Select Format
Share this book
क्या आपको आचार्य प्रशांत की शिक्षाओं से लाभ हुआ है? आपके योगदान से ही यह मिशन आगे बढ़ेगा।
Reader Reviews
4.8/5
9 Ratings & 4 Reviews
5 stars 88%
4 stars 11%
3 stars 0%
2 stars 0%
1 stars 0%