दो पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त बुकमार्क व स्टिकर के साथ
Description
सभी पाठकों के लिए दो पुस्तकों का विशेष कॉम्बो भारी छूट पर! संघर्ष + स्त्री + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर + 1 बुकमार्क मुफ़्त] पढ़ें और जीवन को सही दिशा दें।
संघर्ष:
जीवन प्रतिपल संघर्ष तो है ही, पर हम यह नहीं जान पाते कि हमारे लिए कौनसा संघर्ष उचित है। और फिर हम छोटी लड़ाइयों में उलझकर बड़ी और महत्वपूर्ण लड़ाई से चूक जाते हैं।
बड़ी लड़ाई वो है जो अपने विरुद्ध की जाती है, असली संघर्ष वो है जो मन के विकारों को हटाने के लिए किया जाता है। जैसे-जैसे हमारा मन सुलझता जाता है, वैसे-वैसे हम बाहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सक्षम होते जाते हैं। इस पुस्तक में हमें आचार्य प्रशांत से समझने को मिलेगा कि सही संघर्ष कौनसा है, वह क्यों ज़रूरी है और यह कि आनंद तो स्वयं से जूझने में ही है।
स्त्री:
आज़ाद जीवन एक आज़ाद मन की अभिव्यक्ति है। यदि व्यक्ति का मन मुक्त नहीं है तो मुक्ति आंदोलन शायद ही कभी अपने उद्देश्य की पूर्ति कर पाएँगे। स्त्री का वस्तुकरण ही उसकी दासता का प्रमुख कारण है।
इस दासता से मुक्ति तभी सम्भव है जब स्त्री ख़ुद को वस्तु-मात्र न समझे। दुनिया स्त्री का शोषण करती है उसे एक भौतिक वस्तु जानकर, और स्त्री उस शोषण को सहती है क्योंकि देह से उसने अपना तादात्म्य बैठा लिया है।
इस अति महत्वपूर्ण पुस्तक में आचार्य प्रशांत ने करुणापूर्वक शरीर का सही स्थान बताया है, उसके आग्रहों पर सुझाव दिया है, और स्त्री के मन की मुक्ति के मार्ग पर प्रकाश डाला है, जो कि ना केवल उसे आंतरिक बल प्रदान करता है बल्कि उसकी उच्चतम की ओर यात्रा को एक उड़ान देता है।
For overall growth and peace with mental satisfaction
Yes these books are gem,,we are very blessed to have this bless /kindness to improve our life and live dignified life
Kanaram Gudeser
10mo
Powerful girls
Girls' is power woman .
🤗🤗
Revati Mahila Kisan
1y
तुम स्त्री नहीं चेतन हो, उड़ान भरो। अपने जीवन में संघर्ष दिखाओ
स्त्री और संघर्ष बुक मैंने पढ़ा है
इसको मैं सहयोग के रूप में किताब दी थी लेकिन किसी ने पैसे के बारे में पूछा तो मैंने मना नहीं किया और उन्होंने कुछ पैसे दिए।उस पैसे का उपयोग मैं किताबें खरीदने में ही कर रही हूं ताकि किसी और की भी मदद हो सके
Geeta Yadav
1y
Books condition
किताबों की स्थिति काफ़ी अच्छी है बस पेज पर अगर highlight करो तो दूसरी तरफ छप जाता है और sticker मुझे फटा हुआ मिला 😌 please आगे से ध्यान दीजिएगा......