आचार्य प्रशांत आपके बेहतर भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं
लेख
महिलाओं की दुर्दशा के दो कारण || नीम लड्डू
Author Acharya Prashant
आचार्य प्रशांत
1 मिनट
153 बार पढ़ा गया

औरतों से मुझे जितनी शिक़ायत है, उतना ही उनको लेकर के दुःख भी है। उनको देखता हूँ, बहुत दुःख लगता है। और शिक़ायत इस बात की है कि वो अपने दुःख का कारण स्वयं हैं। भावना को वो अपना हथियार समझती हैं। देह को वो अपनी पूंजी समझती हैं। देह सजाएँगी, सँवारेंगी, भावनाओं पर चलेंगी और सोचती हैं कि, ‘हमने ये बड़ा तीर मार दिया!’ इन्हीं दो चीज़ों के कारण देह – देह माने तन, और भावना माने मन – इन्हीं दो के कारण वो इतिहास में लगातार पीछे रही हैं और ग़ुलाम रही हैं।

जबकि स्त्री को प्रकृति गत कुछ विशेषताएँ मिली हुई हैं, जो पुरुष के पास नहीं होती हैं। धैर्य स्त्री में ज़्यादा होता है, महत्वाकांक्षा स्त्री में कम होती है, ये बड़े गुण हैं। अगर स्त्री संयत रहे तो खुल कर उड़ सकती है, आसमान छू सकती है। पर वो इन्हीं दो की बंधक बन कर रह जाती है – तन की और मन की।

क्या आपको आचार्य प्रशांत की शिक्षाओं से लाभ हुआ है?
आपके योगदान से ही यह मिशन आगे बढ़ेगा।
योगदान दें
सभी लेख देखें