
आपकी ज़िंदगी में जब कोई नई बात, नई सलाह या नया व्यक्ति सामने आता है, तो क्या एक अजीब सी कशमकश शुरू हो जाती है? भीतर ही भीतर एक हिसाब-किताब चलने लगता है –
"इसमें मेरी सुविधा, मेरी खुशी कहाँ है?”, “क्या यह मुझे ठग तो नहीं लेगा?”
एक सहज स्वीकार या नकार उठने की बजाय, हमें अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रख कर उसके लिए एक निर्णय लेना पड़ता है। पर दिक्कत यह है कि हर तरह से परखने की इस कोशिश में भी, क्या हम वाक़ई खुद को हमेशा ठगे जाने से बचा पाते हैं? दुनिया की चीज़ों को बार-बार परखने की हमारी इसी आदत को आईना दिखाते हुए कबीर साहब कहते हैं –
मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।
हीरा पायो गाँठ गँठियायो, बार बार वाको क्यों खोले।
प्रस्तुत वीडियो श्रृंखला के पहले वीडियो में आचार्य प्रशांत बताते हैं कि जीवन में 'सही' की परख करने से पहले देखना होगा कि परखने का पैमाना सुविधा है या सच्चाई? वे समझाते हैं कि चाहे हीरा मिले या साधारण चीज़, उसकी परख का पैमाना बस एक है – मस्ती आ रही है कि नहीं आ रही है।
प्रस्तुत वीडियो में कोई नया तरीका देने के बजाय कबीर साहब के पदों के माध्यम से एक स्पष्टता उभरती है, ताकि बाहरी दुनिया (समाज या परंपरा) के शोर के बीच, 'आंतरिक मस्ती' जब आए तो हम उसके आगे सिर झुकाएँ, न कि उसे बार-बार और परखने निकल जाएँ।
Can’t find the answer you’re looking for? Reach out to our support team.
All video sessions of these video series are available on this platform only. (Some parts of few videos might be intermittently available on some social media platforms. However, the entire video series with its structure, tests, and processes is not available anywhere else other than this platform.)