देखिए, समझिए; हम प्रेमी लोग नहीं हैं। हम गड़बड़, स्वार्थी लोग हैं। आपको पता है बच्चा क्या होता है हमारे लिए? बच्चा हमारे लिए एक फ्यूचर ऐसेट् (भविष्य की संपत्ति) होता है। वह माँ-बाप के लिए वह चीज़ होता है जो भविष्य में उन्हें कुछ ला करके देगा। और समाज के लिए वह चीज़ होता है जो उन्हें मनचाही वस्तु बनाकर देगा। रिश्तों में प्रेम नहीं बल्कि व्यवसाय पनपता है।
क्या करें ऐसा कि रिश्ते प्रेम की बुनियाद पर बनें?
क्या करें अभिभावक कि वह बच्चे को मात्र फ्यूचर ऐसेट् से बढ़कर कुछ और भी समझ सकें?
क्या करें ऐसा कि बच्चे के मन को मैला होने से बचा सकें?
तो सुनिए, सिर्फ़ बच्चा वही न पढ़े जो उसको स्कूल पढ़ाना चाहता हो। वह कुछ और भी पढ़े उसके साथ। अभिभावक और बच्चे दोनों के लिए जरूरी है कि वह चीज़ें भी पढ़े जिससे उन दोनों का विकास हो।
यह कोर्स आपको सिखाएगा कि रिश्ते की नींव प्रेम और मधुरता पर कैसे रखें।
Can’t find the answer you’re looking for? Reach out to our support team.