शून्यता सप्तति + शून्यता सप्तति (भाग 2) + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]

शून्यता सप्तति + शून्यता सप्तति (भाग 2) + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]

दो पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त स्टिकर के साथ
4.8/5
5 Ratings & 2 Reviews
Description
ख़ास पाठकों के लिए दो पुस्तकों का कॉम्बो भारी छूट पर!
शून्यता सप्तति + शून्यता सप्तति (भाग 2) + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
पढ़ें और अपने जीवन को सही दिशा दें।

शून्यता सप्तति:

वेदान्त की बात जितनी स्पष्टता से महात्मा बुद्ध के दर्शन में उभरकर आती है, उतनी स्पष्टता से शायद कहीं और नहीं। और बुद्ध की वाणी सबसे ज़्यादा साफ़ होकर सुनाई देती है आचार्य नागार्जुन में।

‘शून्यता सप्तति’ आचार्य नागार्जुन द्वारा रचित ग्रंथ है, जो मानव के मूल दुख को संबोधित करता है। शून्यता पर आधारित यह ग्रंथ हमारी मान्यताओं और मन में उठ रहे कुतर्कों पर सवाल करता है।

आचार्य नागार्जुन की सारी बात शून्यता की थी। और आचार्य नागार्जुन तथ्यों की दुनिया में भी गहरी पैठ रखते थे — वो रसायनविद् थे, खगोलशास्त्री थे और तंत्रविद्या का भी गहरा ज्ञान रखते थे। आचार्य नागार्जुन ने तर्क को बड़ा महत्व दिया है, और तर्क की दुनिया में पूरे विश्व में उनका नाम बहुत-बहुत सम्मान से लिया जाता है।

मूल 'शून्यता सप्तति' ग्रंथ में कुल तिहत्तर छंद हैं। प्रस्तुत पुस्तक में प्रथम बारह छंदों पर आचार्य जी के व्याख्यानों को संकलित किया गया है। आचार्य जी ने एक-एक छंद को आज के परिप्रेक्ष्य में व‌ आपके जीवन से जोड़कर अत्यंत व्यावहारिक रूप से समझाया है, जिससे यह अमूल्य आध्यात्मिक ज्ञान आम जनमानस के लिए भी सहज और बोधगम्य हो जाता है।

शून्यता सप्तति (भाग 2):

"शून्यता सप्तति" आचार्य नागार्जुन द्वारा रचित ग्रंथ है जिसमें उन्होंने महात्मा बुद्ध के शून्यता के संदेश को 73 छंदों में प्रकट किया है। आचार्य नागार्जुन न केवल एक दार्शनिक थे, बल्कि रसायनविद्, खगोलशास्त्री, और तंत्रविद्या के भी गहन ज्ञाता थे। माने मनुष्य के मन के साथ-साथ बाहरी दुनिया का भी ज्ञान रखते थे। उन्होंने तर्क को महत्व दिया, और आज भी पूरी दुनिया उन्हें सम्मान से याद करती है।

समसामयिक समय में आचार्य प्रशांत द्वारा "शून्यता सप्तति" के छंदों पर की गई व्याख्या इसी शृंखला को सहज और सरल शब्दों में आप तक पहुँचाने का एक प्रयास है। प्रस्तुत पुस्तक इस शृंखला का दूसरा भाग है जिसमें छंद 13 से छंद 23 पर आचार्य जी के व्याख्यानों को संकलित किया गया है। आचार्य प्रशांत ने प्रत्येक छंद को आज के जीवन से जोड़कर इतनी सरलता से समझाया है कि यह गहन दर्शन हर किसी के लिए सहज और उपयोगी बन जाता है। यह पुस्तक न केवल शून्यता को समझाती है, बल्कि इसे जीवन में उतारने का मार्ग भी दिखाती है।
Choose Format
Share this book
Have you benefited from Acharya Prashant's teachings? Only through your contribution will this mission move forward.
Reader Reviews
4.8/5
5 Ratings & 2 Reviews
5 stars 80%
4 stars 20%
3 stars 0%
2 stars 0%
1 stars 0%