
"नहिं मानै मूढ़ गँवार" ये पुस्तक मनुष्य की जिद, अहंकार और अज्ञानता पर रखा गया एक निर्मम दर्पण है। यह पुस्तक बड़ी सरलता से हमारी मान्यताओं, भ्रमों और आत्म-छल पर प्रश्न खड़े करती है तथा हमें अपने जीवन को अधिक ईमानदारी और सजगता से देखने की प्रेरणा देती है। जो व्यक्ति स्वयं को समझने और अपने भीतर छिपी मूढ़ता को पहचानने का साहस रखता है, उसके लिए यह पुस्तक अत्यंत मूल्यवान है।