
ज्यादातर किताबें और कई बार उनके शीर्षक तक भी दावा कर रहे होते हैं कि उनमें बताई गई बातों या नियमों का पालन करने से अमुक चीज़ या कामना पूरी होगी या आपका जीवन पहले से बेहतर हो जायेगा लेकिन कोई भी किताब मूल बेचैनी जो कि हमेशा बनी ही रहती है उसकी बात नहीं करता। इस किताब की शुरुआत ही हमारी मूल बेचैनी से होती है और यह हमारे सारे खोखले दावों की पोल खोल देती है जिनके पीछे हम अक्सर छुपने का प्रयास कर रहे ...

प्रणव जी, आपने बड़ी सही बात पकड़ी है। बाकी किताबें कहती हैं, "ये करो तो वो मिलेगा।" यानी बेचैन आदमी के हाथ में एक और चीज़ थमा दो। चीज़ बदल जाती है, बेचैनी वहीं की वहीं रहती है। जो किताब बेचैनी से ही शुरू होती है, वो कुछ थमाती नहीं। पढ़ने वाले को ही उसके सामने खड़ा कर देती है। अब सवाल आपके लिए है। पढ़ते हुए आपका अपना कौन सा खोखला दावा खुला? जिस दावे के पीछे आप छुपते थे, वो अब भी उसी तरह चल रहा है...