
📖 शिवोऽहम् — एक ऐसी पुस्तक जिसने शिव जी की मेरी पूरी छवि बदल दी इस पुस्तक को पढ़ने से पहले शिव की मेरे भीतर एक बिल्कुल अलग छवि बनी हुई थी—शिव यानी पार्वती जी के पति, गणेश जी के पिता, कैलाश पर्वत पर रहने वाले एक देवता… शिव को लेकर ऐसी ही कई मान्यताएँ और धारणाएँ थीं। लेकिन शिवोऽहम् पढ़ते हुए एक-एक करके ये सारी छवियाँ और मान्यताएँ टूटती गईं। शिव को किसी व्यक्ति, रूप या पौराणिक चरित्र की तरह देखने के...