
ISRO की हर उपलब्धि पर सभी देशवासी ख़ुशी से झूम उठते हैं। लेकिन बधाइयों के सैलाब में, और ढोल-नगाड़ों के बीच, आपने ध्यान दिया?
सारे परीक्षण जिस जगह पर होते हैं, उसे कहते हैं "सतीश धवन स्पेस सेंटर"।
ये 'सतीश धवन' जी कौन हैं? उनका क्या योगदान होगा ISRO की यात्रा में, जो उनके नाम पर इतनी महत्वपूर्ण जगह को नाम रखा गया?
आज 25 सितंबर को उनका जन्मदिन है। चलिए, आज आपको उनसे मिलवाते हैं:
🔸 पढ़ाई से उनका प्रेम: गणित और भौतिकी में BA, अंग्रेज़ी साहित्य में MA, मैकेनिकल में B.Tech और एयरोनाटिक्स व गणित में PhD। ये सूची देखकर सब हैरान हो जाते हैं। उनके सहकर्मी बताते हैं कि कैसे बड़े-से-बड़े तकनीकी दस्तावेज़ों में भी, वे अंग्रेज़ी की कोई गलती बर्दाश्त नहीं करते थे। भाषा से उन्हें उतना ही प्रेम था जितना विज्ञान से।








